T20 World Cup 2026: खेले जा रहे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया बहुत ही अहम मुकाबले में आज जिंबाब्वे से भिड़ने जा रही है. सामने जिंबाब्वे है, लेकिन कई बातों ने इस मैच को करोड़ों भारतीयों के लिए बहुत ही बड़ा बना दिया है. भारत के लिए करो या मरो जैसे हालात हैं. धुरंधरों को बहुत कुछ करना होगा. आपके मन में बहुत ज्यादा सवाल चल रहे होंगे. जवाब आपके सामने हैं.
सवाल: भारत बनाम ज़िंबाब्वे के टी-20 में क्या हैं आंकड़े?
जवाब: टी-20 में भारत बनाम ज़िंबाब्वे
टी-20 मैच: 14
भारत जीता: 10
ज़िंबाब्वे जीता: 03
बेनतीजा: 01
सवाल: ज़िंबाब्वे ने भारत को कब-कब टी-20 में हराया, कौन थे कप्तान?
जवाब: कब-कब ज़िंबाब्वे भारत से जीता
- 2015: ज़िंबाब्वे ने हरारे में भारत को 10 रनों से हराया
-2015- सीरीज़ 1-1 से बराबर रही
-2015: ज़िंबाब्वे 145/7; भारत 135/ 9, कप्तान- अजिंक्य रहाणे
- 2016: ज़िंबाब्वे ने भारत को हरारे में 2 रनों से हराया
ज़िंबाब्वे 170/6; भारत 168/6, कप्तान- एमएस धोनी
- 2024: ज़िंबाब्वे ने हरारे में 13 रनों से भारत को हराया
2024: ज़िंबाब्वे 115/9; भारत 102/10; कप्तान शुभमन गिल
सवाल: ज़िंबाब्वे ने जब भारत को हराया तो कोई क्या पैटर्न था? चेन्नई में क्या करेगा ज़िंबाब्वे?
जवाब: - ज़िंबाब्वे ने भारत को तीनों ही बार पहले बैटिंग करते हुए हराया
- ज़िंबाब्वे ने तीनों ही बार भारत को हरारे में हराया
- ज़िंबाब्वे ने कप्तान अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी और शुभमन गिल की टीमों को हराया
- चेन्नई में ज़िंबाब्वे पहले बैटिंग करना चाहेगा. भारत को इस टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए हार मिली है.
सवाल: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम ज़िंबाब्वे के क्या हैं आंकड़े?
जवाब: - टी-20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम ज़िंबाब्वे
- भारत ने ज़िंबाब्वे को 2022 वर्ल्ड कप में मेलबर्न में 71 रनों से हराया
- भारत 186/5, ज़िंबाब्वे 115, कप्तान रोहित शर्मा
- केएल राहुल 51, सूर्यकुमार यादव नाबाद 61 रन, अश्विन 3/22
सवाल: क्या कहता है सुपर-8 का प्वाइंट्स टेबल?
जवाब: POINTS TABLE
सुपर-8 के ग्रुप में 8 टीमों का हाल
ग्रुप-1 खेले जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रनरेट
वेस्ट इंडीज़ 1 1 0 0 2 5.350
द.अफ़्रीका 1 1 0 0 2 3.880
भारत 1 0 1 0 0 -3.880
ज़िंबाब्वे 1 0 1 0 -5.350
ग्रुप-2 खेले जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रनरेट
इंग्लैंड 2 2 0 0 4 1.491
न्यूज़ीलैंड 1 0 0 1 1 -
पाकिस्तान 2 0 1 1 1 -0.461
श्रीलंका 1 0 1 0 0 -2.550
सवाल: ज़िंबाब्वे के ख़िलाफ़ क्या हो सकता है टीम इंडिया का प्लेइंग XI?
जवाब: संभावित प्लेइंग XI:
1. अभिषेक
2. संजू
3. ईशान
4. सूर्या
5. तिलक
6. हार्दिक
7. अक्षर
8. कुलदीप
9. वरुण
10. बुमराह
11. अर्शदीप
सवाल: क्या रिंकू सिंह नहीं खेलेंगे?
जवाब: उम्मीद बेहद कम है. वो पिता के इलाज के लिए कल दिल्ली में थे.
सवाल: कैसा रहा है भारत का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सफ़र?
जवाब: 2026 वर्ल्ड कप में भारत का सफ़र
- अमेरिका को 29 रनों से हराया
- नामीबिया को 93 रनों से हराया
- पाकिस्तान को 61 रनों से हराया
- हॉलैंड को 17 रनों से हराया
- सुपर-8: 22 फरवरी- द.अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, अहमदाबाद
- सुपर-8: 26 फरवरी- भारत vs ज़िंबाब्वे, चेन्नई
- सुपर-8: 1 मार्च - भारत vs वेस्ट इंडीज़, कोलकाता
*सवाल: कैसा रहा है ज़िंबाब्वे का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सफ़र? *
जवाब: 2026 वर्ल्ड कप में ज़िंबाब्वे का सफ़र
2026 वर्ल्ड कप में ज़िंबाब्वे का का सफ़र
- ज़िंबाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हराया
- ज़िंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया (ZIM 169/2; AUS 146; ब्रायन बेनेट 65, सिकंदर रज़ा 25*; ब्लेसिंग मुज़ारबानी 4 विकेट, ब्रैड इवैंस 3 विकेट)
- ज़िंबाब्वे बनाम आयरलैंड, बेनतीजा
-ज़िंबाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया (SRI 178/7; ZIM 182/4; ब्रायन बेनेट 63, सिकंदर रज़ा 45)
- सुपर 8 में वेस्ट इंडीज़ ने ज़िंबाब्वे को 107 रनों से हराया, वानखेड़े- मुंबई
- सुपर 8 में भारत vs ज़िंबाब्वे, 26 फरवरी चेन्नई
- सुपर 8 में ज़िंबाब्वे vs द.अफ़्रीका, दिल्ली, 1 मार्च
*सवाल: वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन अबतक कैसा रहा है? *
जवाब: वर्ल्ड कप में भारत का सफ़र
- टीम इंडिया 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम
- भारत ने 2007 और 2024 में जीती वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी
- भारत है टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन
- भारत 10वीं बार खेल रहा है टी-20 वर्ल्ड कप
-
*सवाल: वर्ल्ड कप में ज़िंबाब्वे का का प्रदर्शन अबतक कैसा रहा है? *
जवाब: वर्ल्ड कप में ज़िंबाब्वे का सफ़र
- ज़िंबाब्वे 7वीं बार खेल रहा है टी-20 वर्ल्ड कप
- ज़िंबाब्वे पहली बार सुपर-8 में पहुंचा
सवाल: भारत के लिए सेमीफ़ाइनल में पहुंचने का आसान रास्ता क्या हो सकता है?
जवाब: भारत के मुताबिक सेमीफ़ाइनल का समीकरण
- भारत ज़िंबाब्वे को बड़े अंतर से हराये
- उम्मीद करे कि दक्षिण अफ़्रीका गुरुवार को विंडीज़ को हरा दे
- भारत आखिरी मैच में विंडीज़ को हरा दे
- ऐसे में विंडीज़ के खाते में सुपर-8 में सिर्फ़ 1 जीत होगी
- तब भारत और दक्षिण अफ़्रीका 2-2 जीत के साथ सेमीफ़ाइनल में पहुंच सकती है
सवाल: कब, कहां, कैसे देखें मैच?
जवाब: भारत बनाम ज़िंबाब्वे, सुपर-8 मैच का LIVE टेलिकास्ट Star Sports Network's TV channels पर होगा. Live streaming JioHotstar app and website पर उपलब्ध होगा. मैच शाम के 7 बजे, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. भारत के लिए ये करो या मरो मुक़ाबला बन गया है.













