IND vs SL 2nd Test: दिनुषा का बड़ा कमाल, 94 साल में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज, एक ही शॉट से रच दिया इतिहास

Sonal Dinusha V/S India: सोनल दिनुषा ने वह कर दिखाया है, जो भारत के खिलाफ पहले बड़े से बड़े धुरंधर बल्लेबाज नहीं ही कर सके

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
SL vs IND 2nd Test: दिनुषा ने भारतीय बॉलरों को खासा परेशान किया है
source: X

Sonal Dinusha vs India: श्रीलंका को ही नहीं, मानो सोनल दिनुषा के रूप में  विश्व क्रिकेट को अगले कुछ सालों के लिए एक बेहतरीन बल्लेबाज मिल गया है. करियर का सिर्फ पांचवां और भारत के खिलाफ दूसरा टेसट मैच खेल रहे 26 वें साल चल रहे इस लेफ्टी बल्लेबाज ने वह कारनामा कर डाला है, जो भारत के टेस्ट इतिहास के 94 साल में सिर्फ तीन ही बल्लेबाज उसके खिलाफ कर सके हैं. गॉल में पहले टेस्ट की दोनों पारियों में सोनल दिनुषा ने क्रमश: 100, 84 और अब नाबाद 85 रन की पारी खेली, तो आंकड़ेविदों को रिकॉर्डबुक के पन्ने पलटने पर मजबूर होना पड़ा.  सोनल अभी तक सिर्फ तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ करियर की शुरुआती तीन पारियों में 80 या इससे ऊपर का स्कोर किया है. 

बल्लेबाजदेशपारीसाल
सर एवर्टन वीक वेस्टइंडीज128, 194, 1621948
जहीर अब्बासपाकिस्तान176, 96, 235*1978
सोनल दिनुषाश्रीलंका 100, 84, 85* 2026

एक ही शॉट से रच दिया इतिहास!

बात इस बारे में पहले भी हमने की थी और तमाम क्रिकेट पंडित और पूर्व क्रिकेटर कर रहे हैं. दो टेस्ट मैच ही नहीं, बल्कि इससे पहले भी शुरुआती मैचों मे सोनल दिनुशा ने स्वीप शॉट को हथियार बनाया है. स्वीप, लगातार स्वीप शॉट का असर यह देखने को मिला है कि उन्होंने साल 2007 से लेकर अभी तक पिछले करीब 20 सालों में किसी एक टेस्ट सीरीज में स्वीप शॉट से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में फिलहाल चौथी पायदान (दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन तक) कब्जा कर लिया है. और अभी इस मामले में वह यहां से और तरक्की कर सकते हैं. और साल 2007 से लेकर अभी तक किसी एक टेस्ट सीरीज में ऐसा करने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों का हिसाब-किताब कुछ ऐसा है.

बल्लेबाजदेश बनामएक सीरीज में स्वीप शॉट से रन
जो. रूटइंग्लैंडश्रीलंका160
बेन डकेटइंग्लैंडपाकिस्तान112
जो. रूटइंग्लैंडभारत106
सोनल दिनुषाश्रीलंकाभारत106*
यूनिस खानपाकिस्तानऑस्ट्रेलिया103

दिनषा को स्वीप पसंद है: सबूत सामने है!

सोनल दिनुषा को स्वीप शॉट खेलना कितना ज्यादा पसंद है, यह आप इससे समझ सकते हैं कि उन्होंने अपने छोटे से टेस्ट करियर में अभी तक (भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन  तक) स्पिन के खिलाफ कुल 284 रन बनाए हैं. इसमें से 122 रन (42.95%) स्वीप शॉट: स्लॉग, पारंपरिक (कन्वेंशनल), या रिवर्स स्वीप के जरिए आए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 169.44 का रहा है (11 चौके, 4 छक्के और वह एक बार भी आउट नहीं हुए हैं.  स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में एक बार भी आउट न होना बताने और समझाने के लिए काफी है कि दिनुषा की इस शॉट पर कितनी मजबूत पकड़ है. 
 

Featured Video Of The Day
महंगी होने के बाद घट गए चीनी के दाम?

Topics mentioned in this article
Gamage Sonal Dinusha
Sri Lanka
India
Sri Lanka Vs India 08/15/2026 Slin08152026272145
Cricket