Ind vs SA 5Th T20i: विराट की बादशाहत बरकरार, अभिषेक ने गंवा दिया यह बड़ा मौका, सूर्यकुमार हैं वेरी-वेरी स्पेशल

India vs South Africa t20i: कुछ मौके जीवन में यदा-कदा ही मिलते हैं. और अभिषेक के पास भी आखिरी मैच में यह मौका था, लेकिन बहुत ही नजदीक से यह उन्हें छूता हुआ निकल गया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ind vs sa 5th t20i: अभिषेक के लिए आखिरी टी20 एक बड़ा मौका था
X: social media

टीम इंडिया के मिस्टर तूफानी अभिषेक शर्मा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांचवें और आखिरी टी20 में चिर-परिचित अंदाज में दक्षिण अफ्रीकी बॉलरों की धुनाई की. अभिषेक ने 21 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के से 34 रन बनाए, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं ही कर सके, तो वहीं वह विराट कोहली के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी तोड़ने से चूक गए. इसका मतलब यह है कि जब भी टी20 फॉर्मेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात आएगी, अभी भी सबसे पहले विराट कोहली का ही नाम लिया जाएगा. 

मामूली अंतर से चूक गए अभिषेक

लेफ्टी बल्लेबाज कोहली के रिकॉर्ड को सिर्फ 13 रन के अंतर से चूक गए. अब जबकि इस साल टीम इंडिया बचे हुए करीब दस दिन में कोई टी20 मैच नहीं खेलने जा रही, तो अभिषेक ने साल 2025 में खेले कुल 41 टी20 मैच (आईपीएल भी शामिल) में  41.07 के औसत से 1602 रन बनाए और वह फिलहाल तो दुनिया में चौथे नंबर पर हैं. 

एक कैलेंडर ईयर के भारतीय शूरवीर

जब बात एक कैलेंडर ईयर में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने की आती है, तो आप जान लीजिए कि कब-कब किस साल भारतीय बल्लेबाज ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाए. वैसे इस काम को सूर्यकुमार यादव ने दो बार अंजाम दिया है, जो उन्हें भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनिया में वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज इस फॉर्मेट में बनाता है 

रन            बल्लेबाज        साल

1614           विराट                2016

1602          अभिषेक शर्मा     2025

1503          सूर्यकुमार           2022

1338          सूर्यकुमार          2023

1297          जायसवाल        2023

Featured Video Of The Day
NDTV Indian of the Year 2025: Sridhar Vembu को मिला डिसरप्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड! सक्सेस पर खास बातें