IND vs SA 1st ODI: रोहित ने आफरीदी का घमंड किया चूर, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, यहां भी किंग बना 'मुंबई का राजा'

India vs South Africa: करोड़ों भारतीय फैंस सहित बीसीसीआई की नजर रोहित पर लगी हुई थी, लेकिन पूर्व कप्तान ने बहुत ही स्टाइल में जवाब दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्द्धशतक बनाया
X: Social media

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व और बड़बोले कप्तान शाहिद आफरीदी पाकिस्तानी चैनलों पर बड़ी-बड़ी हांक रहे थे, तो उधर रांची में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घमंड को चूर करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना दिया. अब भारतीय पूर्व कप्तान आफरीदी को पछाड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.  पिछले दिनों गुवाहाटी में अपनी गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को तहस-नहस करने वाले मार्का जोनसेन की फेंकी 19वें ओवर की चौथी उठती हुई गेंद को लांग-लेग के ऊपर से छक्का जड़ा, तो इसी के साथ ही भारतीय पूर्व कप्तान 54 साल के वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए.

दुनिया में शीर्ष 5 सिक्सर किंग !

बल्लेबाज                मैच             छक्के

रोहित  शर्मा            277*           352

शाहिद आफरीदी      398           351

क्रिस गेल                 301           331

सथन जयसूर्या           445           270

एमएस धोनी             350           229

सिक्सरों के 5 शीर्ष भारतीय

बल्लेबाज                 मैच                छक्के

3. तेंदुलकर            463               195

4.  गांगुली               311               190

बीसीसीआई के चैलेंज पर खरे उतरे रोहित!

भारतीय बोर्ड सीरीज की समाप्ति पर रोहित और कोहली के साल 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ मीटिंग करने जा रहा है. सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे रोहित से चाहता है कि वह फीयरलैस बल्लेबाजी करते रहें. वह युवाओं के लिए आगे रहकर और मिसाल बनकर बैटिंग करें. इस बात की कमी बोर्ड के आला अधिकारियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखी की रोहित आदतनानुसार पर्याप्त जोखिम नहीं ले रहे थे. लेकिन शर्मा जी ने पहले ही वनडे में 51 गेंदों पर 2 चौकों और 1  छक्के से 57 रन बनाकर अच्छा जवाब दिया. रोहित का जोखिम उनके जड़े 3 छक्कों में साफ दिखाई देता है. 
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Pakistan की कंगाली का सबूत! बीच डिबेट बत्ती हो गई गुल! | Sucherita Kukreti