दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू भी नहीं हुई थी कि बोर्ड के सूत्रों के अनुसार ऐसी खबरें आईं, जिसने फैंस के साथ-साथ विराट कोहली के भी कान खड़े कर दिए. रिपोर् ऐसी हैं कि तीसरे और आखिरी वनडे वाले दिन विशाखापट्टनम में बीसीसीआई के अलावा अधिकारी हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ रोहित और विराट के साल 2027 विश्वक कप खेलने को लेकर प्रबंधन के विचार जानेंगे. और इसके बाद वह दोनों दिग्गजों से भी भविष्य का प्लान मांगेगें, लेकिन कोहली ने समीक्षा से पहले ही 'बयान' जारी कर दिया. वनडे में जड़े 52वें शतक के साथ कोहली ने प्रबंधन को बता दिया कि उनका इरादा क्या है. इस शतक के साथ ही कोहली खेल के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए.
यह शतक नहीं, स्ट्रॉंग स्टेटमेंट है!
विराट ने 38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर थर्डमैन से चौका जड़ा, तो यह उनके करियर का 52वां शतक रहा, जो 102 गेंदों पर 7 चौकों और 5 छक्कों से आया. और वास्तव में यह शतक नहीं, बल्कि कोहली के बल्ले से जारी किया गया बहुत ही 'स्ट्रांग स्टेटमेंट'है बोर्ड के अधिकारी प्रबंधन के साथ क्या प्लान करने जा रहे हैं, उसके कोई मायने नहीं हैं. जो कुछ घटित हो रहा है, वह सबकुछ कहने और बताने के लिए काफी है. शतक पूरा करने के बाद जिस तरह कोहली ने खुशी में हवा में जंप किया, उससे लगा कि मानो कोहली कुछ प्वाइंट साबित करने के लिए खेल रहे थे, मानो किसी चैलेंज पर खरा उतरने के लिए खेल रहे थे, मानो आलोचकों को जवाब देने के लिए खेल रहे थे. बहुत ही लंबे समय बाद ऐसा देखने को मिला, जब कोहली ने शतक पूरा करने के बाद किसी युवा उत्साही सरीखी प्रतिक्रिया दी.
BCC अधिकारियों ने इस बात पर उठाए थे सवाल
शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड कोहली और विराट की समीक्षा करने जा रहा है. और सूत्रों के अनुसार विराट को लेकर बोर्ड के अधिकारी कुछ पहलुओं से ना खुश थे. इनके अनुसार कोहली ने पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में अर्द्धशतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन यह मैच पहली पाली में पहले से ही बॉलरों ने सेट कर दिया था. वहीं, एक बड़ा पहलू यह भी था कि शुरुआती दोनों मैचों में शून्य पर आउट होने के दौरान कोहली 'जंग' लगे दिखाई पड़े. और सूत्रों के अनुसार, 'इस तरह की तस्वीर को हर सीरीज में वहन नहीं किया जा सकता.' लेकिन अब कोहली ने तीन मैचों के पहले ही वनडे में शतक ठोकर अधिकारियों को साफ-साफ बता दिया कि उन पर फिलहाल तो रत्ती भर भी जंग नहीं ही चढ़ा हुआ है.














