IND vs NED: भारत की नीदरलैंड्स से टक्कर, प्रबंधन का बुमराह को लेकर हैरान करने वाला फैसला, सहायक कोच ने अभिषेक पर दी सफाई

India vs Netherlands: टीम इंडिया आखिरी मुकाबले में बुधवार को नीदरलैंड्स से भिड़ने जा रही है. मंगलवार को प्रेस कॉनफ्रेंस ने गौतम गंभीर ने सहायक कोच सितांशु कोटक को सवालों का सामना करने के लिए भेजा

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
T20 World Cup 2026, Ind vs Ned:
X: social media

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 राउंड में पहले से ही जगह बना चुकी टीम इंडिया बुधवार को आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स (India vs Netherlands) से भिड़ेगी. जाहिर जब टीम वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में पहले ही पहुंच चुकी है, गौतम गंभीर के  लिए यह मुख्य खिलाड़ियों को आराम देने या प्लान 'बी' पर काम करने का अच्छा मौका है, लेकिन पूर्व संध्या पर सितांशु कोटक ने बड़ी बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल दी. 

उन्होंने कहा कि इस मुकाबले जसप्रीत बुमराह को आराम नहीं दिया जाएगा. यह पिछले करीब दो साल से बुमराह की शारीरिक स्थिति, रोटेशन पॉलिसी और मैच को देखते हुए बहुत ही हैरान करने वाला फैसला है.  पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के अहम विकेट लिये, जिससे पाकिस्तान को 61 रन से पराजय का सामना करना पड़ा.

कोटक ने हालांकि मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि बुमराह को आराम दिया जाएगा. इसके बारे में बाद में फैसला लेंगे.' अभिषेक शर्मा की फिटनेस के बारे में उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया. अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सके थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए. कोटक ने कहा ,‘उसकी तबीयत ठीक नहीं थी. पिछले मैच में वह पहले ओवर में आउट हो गया. हम ज्यादा विश्लेषण नहीं करना चाहते. अब वह ठीक हैं.' उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा ,‘वह अपने शुरूआती दिनों से ही आत्मविश्वास से भरपूर है. इससे टी20 क्रिकेट में मदद मिलती है. विश्व कप शुरू होने के बाद से हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है और यही वजह है कि हर मैच अहम है.'

IND vs PAK: 'भारतीय बल्लेबाज जीत गए', उस्मान तारिक बोले, 'हम पर असर नहीं'

Featured Video Of The Day
Jio World AI हेल्थ चेकअप मशीन का जादू, सिर्फ 1 मिनट में मेडिकल रिपोर्ट!