IND vs ENG Semifinal: सेमीफाइनल से पहले सैम कुरेन ने भरी 'हुंकार', पैट कमिंय के बयान की याद दिला खेला 'माइंड गेम'

India vs England T20 World Cup Semifinal,, Sam Curran Statement: भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के सैम कुरेन ने कहा कि दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ इतना खेल चुकी हैं कि कुछ छिपाने के लिये नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sam Curran on India vs England T20 World Cup Semifinal

Sam Curran on India vs England T20 World Cup Semifinal: भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के सैम कुरेन ने कहा कि दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ इतना खेल चुकी हैं कि कुछ छिपाने के लिये नहीं है लेकिन उन्हें अपनी टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. इंग्लैंड ने 2022 में भारत को सेमीफाइनल में दस विकेट से हराने के बाद खिताब जीता था जबकि भारत ने 2024 में इंग्लैंड को 78 रन से हराने के बाद खिताब जीता था. बता दें, दोनों देश जारी टी20 वर्ल्ड कप में 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में खिताबी मुकाबले के लिए जंग करेंगी. 

कुरेन ने वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड के अभ्यास सत्र से पहले कहा,"इस मैदान पर हम काफी खेल चुके हैं लिहाजा कुछ छिपा नहीं है." उन्होंने कहा,"हमारे पास अभ्यास के लिये दो दिन का समय है जिससे हालात के अनुकूल ढलने में मदद मिलेगी. इन स्टेडियमों में हम इतना खेल चुके हैं कि अलग अलग हालात की आदत हो गई है. हम भारतीय खिलाड़ियों के साथ बहुत खेलते हैं तो कुछ भी छिपा नहीं है."

इंग्लैंड का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन उतार चढाव भरा रहा है जिसने नेपाल को बमुश्किल चार रन से हराया. सुपर आठ में पाकिस्तान को दो विकेट से मात दी. कुरेन ने कहा,"पिछला प्रदर्शन अब मायने नहीं रखता. यह विश्व कप सेमीफाइनल है और हम इसमें अपना परफेक्ट खेल दिखायेंगे."

वानखेड़े स्टेडियम पर भारत के समर्थकों का शोर रहेगा लेकिन कुरेन को पता है कि उन्हें खामोश कैसे करना है. उन्होंने कहा,"यह शानदार स्टेडियम है. मुझे यकीन है कि बृहस्पतिवार की रात यह स्टेडियम खामोश रहेगा. भारतीय टीम शानदार है लेकिन हमारे अधिकांश खिलाड़ियों ने उसके खिलाफ और आईपीएल में खेला है. हम किसी चीज से भयभीत नहीं हैं और दोनों टीमें सेमीफाइनल की चुनौती को लेकर रोमांचित होंगी."

बात अगर रिकॉर्ड की करें तो दोनों देश अभी तक 29 मैचों में आमने-सामने आए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 12 तो भारत ने 17 मुकाबले जीते हैं. बात अगर टी20 वर्ल्ड कप की करें तो दोनों देश 5 बार भिड़े हैं. भारत ने 3 मैच जीते हैं जबकि 2 में उसे हार मिली है.

यह भी पढ़ें: अबू धाबी में फंसे जॉनी बेयरस्टो, सोशल मीडिया पर पीएम से लगाई मदद की गुहार

यह भी पढ़ें: SA vs NZ, T20 World Cup Semifinal: न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका का दबदबा, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा है हेह-टू-हेड रिकॉर्ड

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Power Vacuum:खामेनेई की मौत के बाद बेकाबू हुई IRGC! ईरान के विदेश मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा
Topics mentioned in this article