IND vs ENG, T20 World Cup Semifinal: हार्दिक पांड्या 23 रन बनाते ही हासिल करेंगे खास मुकाम, केएल राहुल छूट जाएंगे पीछे

Hardik Pandya on verge of Surpassing KL Rahul: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में टीम इंडिया की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hardik Pandya on verge of Surpassing KL Rahul
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच होगा
  • हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन बनाकर केएल राहुल को पीछे छोड़ सकते हैं
  • रोहित शर्मा टी20 में भारत के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उनके बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs ENG, T20 World Cup Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में टीम इंडिया की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होगी. इस मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम करेगा. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जीत के साथ वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने पर होगी. वहीं इस दौरान फैंस की नजरें हार्दिक पर होंगी, जो 23 रन बनाते ही केएल राहुल को खास मामले में पीछे छोड़ देंगे. हार्दिक पांड्या भारत की ओर टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभी पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. हार्दिक ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक खेले 136 मुकाबलों में 2243 रन बनाए हैं. वहीं, केएल राहुल 72 मुकाबलों में 2265 रन बनाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच में अगर हार्दिक 23 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह केएल राहुल से आगे निकल जाएंगे.

भारत की ओर से टी20 में सर्वाधिक रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं. रोहित के बल्ले से 159 मुकाबलों में कुल 4,231 रन निकले हैं. हिटमैन के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं. कोहली ने 125 मुकाबलों में 137 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4,188 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार 3,261 रनों के साथ सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिला-जुला रहा है. हार्दिक ने 7 मुकाबलों में 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 172 रन बनाए हैं. वह इस विश्व कप में अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 6 विकेट निकाले हैं. हालांकि, हार्दिक ने इस टूर्नामेंट में बड़ी टीमों के खिलाफ अपने प्रदर्शन से निराश किया है. सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 45 रन खर्च किए थे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी हार्दिक गेंद से काफी महंगे साबित हुए थे, और उन्होंने 4 ओवर में 40 रन दे दिए थे. वहीं, बल्लेबाजी में हार्दिक 14 गेंदों का सामना करने के बाद 17 रन ही बना सके थे. ऐसे में भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक से जरूर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद आया पहला बड़ा इस्तीफा

यह भी पढ़ें: SA vs NZ, T20 World Cup Semifinal: क्या रंग दिखाएगी ईडन की पिच, न्यूजीलैंड को पहली जीत का होगा इंतजार, जानें तमाम बातें

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: भारत ने ईरान से तेल खरीदने की पुष्टि की | Crude Oil | Breaking News
Topics mentioned in this article