IND vs ENG 2nd Semi-Final: सट्टा बाजार में भारत क्यों है फेवरेट? जानें किस टीम के कितने प्रतिशत आसार?, जानें इंग्लैंड क्यों पिछड़ा

India vs England, 2nd Semi-Final: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइल को लेकर जहां करोड़ों भारतीय फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं, तो कुछ ऐसा ही हाल बेटिंग बाजार का भी है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: social media

India vs England, 2nd Semi-Final: खेले जा रहे वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में बुधवार को पहले मेगा सेमीफाइनल के बाद दूसरा सुपर हिट अंतिम चार मुकाबला तैयार है. जाहिर है कि टीम इंडिया दूसरे सेमीफाइनल का हिस्सा है, तो मुकाबले की हाइप सहज ही समझी जा सकती है. करोड़ों भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं. और कुछ ऐसा ही हाल भारत बनाम इंग्लैंड (India Vs England) मैच को लेकर बेटिंग मार्केट यानी सट्टा बाजार का है, जिसकी पसंदीदा टीम भारत है. अब देखने की  बात होगी कि सट्टा बाजार  की बातें कितनी ज्यादा सही साबित होती है. 

टीम इंडिया सट्टेबाजों की नजर में काफी आगे

अलग-अलग मंच से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के ज्यादातर लीगल बेटिंग मार्केट में ही नहीं, बल्कि बाकी सट्टा बाजारों में भी भारतीय टीम इंग्लैंड से अच्छी-खासी आगे है. अगर  जीत प्रतिशत की बात की जाए, तो बेटिंग मार्केट में भारत की जीत को 55-60 प्रतिशत तक बताया गया है, जबकि इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने के आसार 40-45 प्रतिशत हैं.  और अगर टीम इंडिया दूसरे सेमीफाइनल की फेवरेट है, तो इसके पीछे ठोस वजह भी हैं. 

इन कारणों के चलते भारत है आगे

घरेलू फायदा

भारत की इंग्लिश टीम से मजबूत दावेदारी की वजह घरेलू हालात का होना है. टीम इंडिया चिर-परिचित वानखेड़े स्टेडियम में खेलने जा रही है. और यहां ही आबो-हवा, पिच, मौसम, औस आदि वे तमाम  बाते हैं, जो टीम सूर्यकुमार को खासा फायदा पहुंचाती हैं. वहीं वानखेड़े स्टेडियम में करीब 33,000 दर्शकों से मिलने वाले समर्थन भी एक बड़ा फायदा है. 

मजबूत बैटिंग गहराई

यह सही है कि अभी तक टीम इंडिया के बल्लेबाज वैसा दमदार या बतौर ईकाई के रूप में प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, जैसी इस टीम की क्षमता है या जैसी इनसे उम्मीद है. लेकिन नंबर-8 पर अक्षर पटेल का आना टीम की बल्लेबाजी गहराई के बारे में बताने के लिए काफी है. यह गहराई ही एक बड़ी वजह है कि हालिया समय में शीर्ष बल्लेबाजों की नाकामी के बावजूद भारत ने कई मौकों पर अहम जीत दर्ज की है. 

स्पिनर तिकड़ी

बल्लेबाजों वाली बात स्पिनरों पर भी लागू है. खासकर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं, तो कुलदीप यादव प्रबंधन की प्लानिंग का ज्यादा हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन अब जबकि वानखेड़े की पिच स्पिनरों की खासी मदद करती है, तो वरुण सहित भारतीय स्पिनरों पर मेगा मुकाबले पर सभी की नजर रहेगी. 

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ये 11 धुरंधर टीम इंडिया को आज दिलाएंगे फाइनल का टिकट! इंग्लैंड की उड़ाएंगे नींद

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-लेबनान में इजरायल ने की मिसाइलों की बारिश, बमबारी से दहले लोग | BREAKING NEWS