IND vs ENG 2nd Semi-Final: सेमीफाइनल में हारने पर भी मालामाल होगी टीम, जानें न्यूजीलैंड सहित दूसरी टीम को मिलेगी कितनी रकम

India vs England, 2nd Semi-Final: पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की अप्रत्याशित हार हुई, लेकिन उसे मोटी इनामी रकम मिलेगी. और कुछ ऐसा ही भारत और इंग्लैंड मुकाबले में भी होगा

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: social media

T20 World Cup 2026 में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच भले ही मुकाबला एकतरफा हुआ, लेकिन फैंस को बहुत ही ज्यादा मजा आया. रिकॉर्ड शतकधारी फिन एलन ने फैंस के पूरे वैसे वसूल करा दिए. वहीं, आज गुरुवार को भारत बनाम इंग्लैंड (Ind vs Eng) के बीच बहुत ही रोचक क्रिकेट की उम्मीद की जा रही है. निश्चित ही न्यूजीलैंड सहित दूसरे सेमीफाइनल में भी हारने वाली टीम बहुत ही ज्यादा दुखी होगी. इतना नजदीक आकर कोई भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं होना चाहता. बहरहाल,  सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीम को अच्छी खासी इनामी रकम मिलेगी. मतलब सेमीफाइनल में हारने के बावजूद टीमों के खिलाड़ियों के हिस्से में अच्छी-खासी रकम आएगी. 

हर मैच जीतने पर मिलेगी बोनस रकम

पूरे टूर्नामेंट में ICC ने प्रत्येक मैच जीतने पर हर टीम को 31154 डॉलर यानी करीब 28.50 लाख रुपये बोनस रकम देने की व्यवस्था की ही. अब जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल मैच हारने से पहले कुल 7 जीत दर्ज कीं, तो उसे बोनस के रूप में 2,18,078 यूएस डॉलर बोनस रकम के रूप में मिलेंगे, जो भारतीय रकम में करीब 2 करोड़ रुपये बैठते हैं. 

दक्षिण अफ्रीका और सेमफाइनल में हारने वाली टीम को मिलेंगे कुल इतने पैसे

वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को इनामी रकम के रूप में  7,90,000 यूएस डॉलर  यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये मिलेंगे. और इसमें बोनस राशि जुड़ने के बाद यह पैसा करीब 10, 0,8078 यूएस डालर यानी करीब 9.23 करोड़ रुपये बैठता है.  यह पैसा दक्षिण अफ्रीका को मिलेगा. और इसी फॉर्मूले के हिसाब से दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली भारत या इंग्लिश टीम को भी इनामी रकम दी जाएगी. मतलब सेमीफाइनल की न्यूनतम रकम 7.23 करोड़ रुपये + हर मैच जीत के लिए करीब 28 लाख रुपये. 

RSA vs NZ 1st Semi-Final: सेमीफाइनल या फाइनल में 5 नहीं, रिजल्ट के लिए इतने ओवर का खेल जरूरी, जानें आखिरी 3 मेगा मैचों के नियम

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jewar Airport Inauguration के मौके पर CM Yogi: 'ये नए भारत की तस्‍वीर... नोएडा एयरपोर्ट की नई' | UP