Ind vs Ban 2nd Test: कौन तोड़ेगा यह टीम रोहित का रिकॉर्ड, पहले कभी नहीं बना, यह रिकॉर्ड बहुत ही बवाली है

Ind vs Ban 2nd Test: कुछ रिकॉर्डों के बारे में यह कहा जाता है कि पता नहीं कब टूटेगा, पता नहीं कौन सी टीम इसे तोड़ेगी. यह कुछ उसी तरह का है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Yashasvi Jaiswal: भारत ने अगर चौथे दिन तूफानी रिकॉर्ड बनाया, तो उसमें जायसवाल का बड़ा योगदान रहा
नई दिल्ली:

India vs Bangladesh 2nd Test: कानपुर टेस्ट मैच का परिणाम चाहे कुछ भी निकले, लेकिन मैच के चौथे दिन ग्रीन पार्क पर जमा हुए और टीवी पर मैच देख रहे करोड़ों फैंस के पैसे वसूल हो गए. बांग्लादेश की पारी खत्म होने के बाद भारतीय बल्लेबाजों खासकर लेफ्टी ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) जो रूप देखने को मिला, वह पहले कभी दिखाई नहीं पड़ा. न ही भारतीय क्रिकेट में न कही किसी और देश में. और यही वजह रही कि झमाझम बल्लेबाजी के बीच एक नहीं, कई रिकॉर्ड बन गए. इसमें से एक रहा औसत का. जी हां, अगर टेस्ट मैच की किसी एक पारी में कम से कम दो सौ रन के स्कोर को मानक या आधार माना जाए, तो टीम रोहित ने ऐसा नया मानक तय कर दिया है, जो पता नहीं कब मिट पाएगा. और पता नहीं कौन सी टीम इसे कब तोड़ेगी. 

कौन सी टीम तोड़ेगी इस कारनामे को?

पता नहीं कौन सी टीम इसे कब तोड़ेगी. भारत ने चौथे दिन अपनी पहली पारी में सिर्फ 34.4 ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन इस दौरान उसने 9 विकेट पर 285 रन बना डाले. और रनों का यह आंकड़ा आया 8.22 रन प्रति ओवर की दर से, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कम से कम 200 रन के टीम स्कोर पर सबसे बड़ा इकॉनी रन रेट है. निश्चित तौर पर किसी भी टीम, फिर चाहे यह बैजबॉल वाली इंग्लैंड ही हो, के लिए कम से कम दो सौ रन के नामक पर 8.22 रन प्रति ओवर की गति को पीछे धकेलना बिल्कुल भी आसान नहीं होने जा रहा. 

यह हैं चार सबसे तेज स्कोर

 किसी टेस्ट की पारी में कम से कम दो सौ रन की सबसे तेज चार पारियां इस प्रकार हैं. 

इकॉनीम रन-रेट               मैच                                             स्कोर

Advertisement

8.22                       भारत-बांग्लादेश                        (285/9 घोषित, 34.4 ओवर)

Advertisement

7.53                  ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान                    (241/2 घोषित, 32 ओवर)

Advertisement

7.36                      इंग्लैड-पाकिस्तान                       (264/7 घोषित, 35.5 ओवर)

Advertisement

6.80                    द.अफ्रीका-जिंबाब्वे                        (340/3 घोषित, 50 ओवर)

Featured Video Of The Day
Womb Transplant UK: कोख किसी और की, बच्चा किसी और का, Britain में करिश्मा | Womb Transplantations