IND vs AFG, 1st ODI: रोहित शर्मा पर रहेगी नजर, बारिश के कारण टॉस में देरी, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच ?

India vs Afghanistan 1st ODI Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में आज खेला जाने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IND vs AFG 1st ODI Match LIVE Scorecard: भारत-अफगानिस्तान, पहला वनडे

India vs Afghanistan Score: धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच खेला जाने वाला है. आजके मैच में सबकी नजर रोहित शर्मा पर होगी. इसके अलावा विराट कोहली की जगह नंबर तीन पर किस बल्लेबाज को मौका मिलेगा, यह देखने वाली बात होगी. वहीं, आजके मैच में बारिश पर भी नजर रहेगी. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आज धर्मशाला में बारिश का अनुमान बताया गया है. ऐसे में यदि बारिश विलेन बनती है तो रोहित को वापसी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल, रोहित को आईपीएल को दौरान चोट लगी थी जिसके कारण हिट मैन कुछ समय से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं. (LIVE SCORECARD)

भारत बनाम अफगानिस्तान, पहला वनडे में भारतीय XI में क्या बदलाव हो सकते हैं. 

  • रोहित शर्मा 39 साल और 44 दिन की उम्र में भारत के सबसे उम्रदराज़ वनडे क्रिकेटर बन जाएंगे.
  • ईशान किशन नंबर 3 पर खेल सकते हैं
  • ईशान किशन विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं 
  • हर्ष दुबे के आज डेब्यू करने की संभावना है.
  • इस सीरीज़ में भारत नंबर 3 की पोज़िशन पर अलग-अलग खिलाड़ियों को आज़मा सकता है.

अपडेट्स-

  • इस समय धर्मशाला में भारी बारिश हो रही है. जिसके कारण मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगा. धर्मशाला में मैच कब शुरू होगा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. 
  • धर्मशाला में हल्की बारिश जारी है, मौसम रिपोर्ट के अनुसार रात 10 बजे तक बारिश की संभावना 40-60 है. ऐसे में अब कयास लग रहे हैं कि आजका यह मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है. वैसे, अभी कोई ऑफिशियली ऐलान नहीं किया गया है. 
  •  हल्की बारिश अभी भी जाकी है और मैदान पर कवर्स मौजूद हैं. (2:47 PM)
Featured Video Of The Day
Abhishek Banerjee के घर पर पुलिस, मदन मित्रा के ठिकानों पर ED की रेड!
Topics mentioned in this article
India Vs Afghanistan 2026
India
Afghanistan
Cricket