IND A vs PAK A : नो हैंडशेक' के बाद टॉस पर बवाल, सिक्के के फैसले को लेकर आमने-सामने आए दोनों कप्तान

India A vs Pakistan A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. मैच से पहले टॉस के दौरान एक ऐसी घटना घटी है जिसकी चर्चा हो रही है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए: भारत की पहले गेंदबाजी
X (formerly Twitter)

 एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के ग्रुप B मैच में, कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीता और इंडिया A के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया.पाकिस्तान और भारत, दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैचों की तुलना में कोई बदलाव नहीं किया है. बता दें कि मैच से पहले टॉस के समय एक ड्रामा देखने को मिला जिसकी चर्चा हो रही है. (SCORECARD)

दरअसल, टॉस के दौरान अब्दुल समद ने'हेड्स' कहा था. सिक्का जमीन पर गिरने के बाद प्रस्तुतकर्ता ने टेल्स आने की बात कही इसगे बाद दोनों टीमों के कप्तान ने सिक्के को ध्यान से देखा, इसके बाद समद ने सिक्के की इशारा करते हुए प्रस्तुतकर्ता से कहा,  "यह हेड्स है, यह हेड्स है. तब जाकर टॉस को लेकर फैसला हुआ और पाकिस्तान को टॉस का विजेता करार दिया गया.

वहीं, दूसरी ओर दोनों कप्तानों ने एशिया कप से चली आ रही परंपरा को जारी रखा और  हैंडशेक नहीं किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. आजके मैच में सबकी नजर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पर होगी. दोनों बल्लेबाज आजके मैच में 15 ओवर भी क्रीज पर जम गए पाक गेंदबाजों का हाल बेहाल हो जाएगा. 

Advertisement

भारत ए की प्लेइंग 11:
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव

पाकिस्तान ए प्लेइंग 11:
शमील हुसैन, माज़ सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा

Advertisement

यह भी पढ़ें | Asia Cup Rising Stars: भारत-पाक मुकाबला आज, India में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें IND vs PAK मैच LIVE

यह भी पढ़ें | ध्रुव जुरेल के हैरतअंगेज कैच ने दिलाई एकनाथ सोलकर की याद, रवि शास्त्री बोले- बेहतरीन दौर की याद आ गई

Featured Video Of The Day
India China Relations | अरुणाचल में भारत-चीन में सैन्य बातचीत, क्या हुई चर्चा?

Topics mentioned in this article
India A
Pakistan
Namboori Thakur Tilak Varma
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं