महिला T-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दिन होगा IND-PAK मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल

ICC Women's T20 World Cup 2026 schedule: ICC ने विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. महिला टी-20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IND vs PAK Match in ICC Women's T20 World Cup 2026 schedule:

ICC Women's T20 World Cup 2026 schedule: आईसीसी महिला टी-20  वर्ल्ड कप 2026 के पूरा शेड्यूल का ऐलान हो गया है जिसमें सभी 12 टीमें हिस्सा लेंगी. मेज़बान इंग्लैंड 12 जून को पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी. इस साल 12 जून से 5 जुलाई तक महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा. इस कॉम्पिटिशन का यह 10वां एडिशन है, जिसमें 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स इस इवेंट में अपनी जगह पक्की करने वाली आखिरी चार टीमें थीं, जो पिछले महीने नेपाल में हुए ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के ज़रिए आगे बढ़ीं. 

ये भी पढ़ें- T20 World Cup Semifinal Scenario: भारत की हार और वेस्टइंडीज की जीत के बाद वर्ल्ड कप में उथल पुथल, जानें कौन पहुंचेगा समीफाइनल में

ये भी पढ़ें- India's semi-final equation: भारत T20 वर्ल्ड कप में कैसे वापसी कर सकता है? कैसे पहुंचेगा समीफाइनल में, जानें तीन-तरफा टाई का मामला क्या है?

भारत का शेड्यूल, 14 जून को भारत -पाक मैच के बीच मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेलेगी. इसके बाद  17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ भारत का मुकाबला होगा. 21 जून को साउथ अफ्रीका और 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम मुकाबला करेगी. भारतीय महिला टीम  ग्रुप चरण में अपना आखिरी मैच 28 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. 
 

12 टीमों को 2 ग्रुप में रखा गया है

  1. ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड है. 
  2. ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीम है

सेमीफाइनल और फाइनल मैच कब होंगे

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पहला सेमीफाइनल मैच द ओवल  में 30 जून को तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच  2 जुलाई को द ओवल के ही मैदान पर खेला जाएगा. इसके अलावा फाइनल  5 जुलाई को लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. 

Featured Video Of The Day
Iran US War: ईरान पर हमला कब? भारत ने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने को कहा! | Trump | Khamenei
Topics mentioned in this article