ICC T20I Ranking: संजू सैमसम ने 18 पायदान की लगाई छलांग, अभिषेक टॉप पर, ईशान ने हासिल की करियर बेस्ट रैंकिंग

ICC T20I Ranking: आईसीसी ने टी20 बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी है. बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपना पहला स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं. ईशान किशन ने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

ICC T20I Ranking: अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने वाले ईशान किशन ने टी20 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बुधवार को जारी की गई खेल के छोटे प्रारूप की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. यह किशन की करियर बेस्ट रैंकिंग हैं. वहीं टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक का टॉप पर कब्जा बरकरार है. 

ईशान किशन टूर्नामेंट में 317 रन बनाने के बाद दो पायदान के फायद से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. अब वह अभिषेक के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी बन गए हैं. किशन (871 अंक) ने अपने करियर की नई सर्वोच्च रेटिंग हासिल की और अब वह अभिषेक (875 अंक) से सिर्फ चार रेटिंग अंक पीछे हैं. न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट (चार पायदान ऊपर छठे स्थान पर) और इंग्लैंड के जैकब बेथेल (17 पायदान ऊपर 16वें स्थान पर) ने भी टी20 विश्व कप में कुछ शानदार पारियों के दम पर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की.

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन (सात पायदान की छलांग से 20वें स्थान पर) को भी फायदा हुआ जिन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक बनाकर पुरुष टी20 विश्व कप में अब तक के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा. 

वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर संजू सैमसन (18 पायदान की छलांग से 22वें स्थान पर) और शिवम दुबे (चार पायदान ऊपर 27वें स्थान पर) ने भी टूर्नामेंट में शानदार पारियों की बदौलत बल्लेबाजी रैंकिंग में काफी सुधार किया. गेंदबाजों की रैंकिंग में हालांकि बदलाव आया है. टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान से हट गए हैं और उनकी जगह अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं.

Advertisement

चक्रवर्ती के 740 रेटिंग अंक है और वह राशिद (753) के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी टीम अफगानिस्तान ग्रुप चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. इसके बावजूद वह चक्रवर्ती की जगह पहला स्थान हासिल करने में सफल रहे. विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जिन अन्य गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार हुआ है उनमें आदिल रशीद (एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर), जसप्रीत बुमराह (एक पायदान ऊपर छठे स्थान पर) और अक्षर पटेल (छह पायदान ऊपर 17वें स्थान पर) शामिल हैं.

टी20 में ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी मुकाबला काफी कड़ा है. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा और भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की और वे पहले दो स्थान पर काबिज हैं. शिवम दुबे दो पायदान नीचे खिसककर 11वें स्थान पर आ गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अर्शदीप के सपोर्ट में आए गौतम गंभीर, T20 वर्ल्ड कप फाइनल में खराब बर्ताव के लिए ICC ने लगाया है जुर्माना

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: पर्दे के पीछे अजीत अगरकर ने रचा 'चक्रव्यूह', लिए कई कड़े फैसले, हेड कोच गौतम गंभीर भी हुए मुरीद

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: महायुध्द के बीच लेबनान पर भीषण हमले जारी, ग्राउंड रिपोर्ट से समझें हालात | Iran War