Virat Kohli Century: भारत के सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आखिरकार अपना शतक का सूखा खत्म किया. एशिया कप 2022 में गुरुवार को अफगानिस्तान (India vs Afhanistan) के खिलाफ खेले गए सुपर 4 मैच में कोहली ने 61 गेंदों में नाबाद 122 रन की पारी खेली. इसी साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड (Virat Kohli Records) बनाए और ध्वस्त किए. टी20 अंतरराष्ट्रीय में ये किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है. ये कोहली का पहला टी 20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी है. उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम 212/2 का विशालकाय स्कोर खड़ा कर सकी. नवंबर 2019 से चले आ रहे इंतजार का अंत एशिया कप के आखिरी मैच में हुआ. ये विराट कोहली (Virat Kohli'2 71st Century) का 71वां शतक भी है. 33 वर्षीय की इस रिकॉर्ड तोड़ पारी के लिए दुनिया भर से उन्हें बधाई भरे संदेश आ रहे हैं.
A post shared by AB de Villiers (@abdevilliers17)
Advertisement Advertisementस्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
Featured Video Of The Day CCTV: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, मॉडल हर्षिल कालिया की मौत का 'वो खौफनाक पल'














