IPL 2026: केकेआर को लगा 440 वोल्ट का झटका, जिसपर टिकी थी पूरी टीम, वहीं स्टार पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

हर्षित राणा आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हर्षित राणा आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से हुए बाहर

आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट के आगाज होने से पहले ही हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. रन लेने के दौरान वह रनअप पूरा नहीं कर पा रहे थे. ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार देखने को मिला था. जिसके पीछे थी उनके घुटने की दर्द. ज्यादा दर्द बढ़ने की वजह से वह लड़खड़ाते हुए मैदान से भी बाहर चले गए. उसके बाद से उनकी मैदान में वापसी नहीं हो पाई है. वह रिकवरी की प्रकिया से गुजर रहे हैं. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि वह आईपीएल में जरूर वापसी करेंगे. मगर अब वह आईपीएल से भी पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं. 

IPL 2024 में केकेआर को खिताब जिताने में राणा ने निभाई थी अहम भूमिका 

हर्षित राणा का नाम केकेआर के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शुमार है. टीम को तीसरी बार खिताब जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. आईपीएल 2024 में उन्होंने केकेआर के लिए कुल 19 विकेट चटकाए थे. जिसके बाद उनका भारतीय में भी शामिल होने का दरवाजा खुल गया था. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी जगह बना ली थी. मगर टूर्नामेंट के आगाज से पहले चोटिल होने की वजह से उनका प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शिरकत करने का सपना टूट गया था.

हर्षित राणा का आईपीएल करियर

24 वर्षीय राणा ने खबर लिखे जाने तक कुल 33 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 32 पारियों में 25.73 की औसत से 40 सफलता हाथ लगी है. 24 रन खर्च कर तीन विकेट उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 10 पारियों में 9.83 की औसत से 59 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें- T20 WC में खराब प्रदर्शन के बाद PAK खिलाड़ियों पर लगा है 50-50 लाख रुपये का जुर्माना? PCB ने तोड़ी चुप्पी
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kolkata TMC-BJP Clash: PM Modi की रैली से पहले आपस में भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता | Breaking
Topics mentioned in this article