T20 World Cup: भारत को बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव ने हर्षित राणा की चोट पर दिया अपडेट, बढ़ी फैंस की टेंशन

Harshit Rana likely to be ruled out of T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. एनडीटीवी के सूत्रों के अनुसार, ऑल-राउंडर हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Harshit Rana likely to be ruled out of T20 World Cup

Harshit Rana likely to be ruled out of T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. एनडीटीवी के सूत्रों के अनुसार, ऑल-राउंडर हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. टीम इंडिया 7 फरवरी से अपने अभियान का आगाज करेगी. यूएसए के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए सूर्यकुमार यादव ने भी इस ओर संकेत दिया है. सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि हर्षित ठीक नहीं लग रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा,"वह अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनके खेलने पर संदेह है. हमें शाम तक पता चल जाएगा. बुधवार को वार्म-अप मैच (मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) के दौरान उन्हें थोड़ी चोट लगी थी, लेकिन स्थिति बहुत अच्छी नहीं है." भारतीय कप्तान ने कहा,"अगर हर्षित बाहर हो जाता है तो यह एक बड़ा झटका होगा - हमें दूसरे कॉम्बिनेशन देखने होंगे. हमारे पास काफी बेंच स्ट्रेंथ है."

हर्षित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी.  सूर्यकुमार ने हालांकि राणा को अभी पूरी तरह से बाहर नहीं किया, लेकिन उनकी बातों से लगा कि राणा के लिए समय पर ठीक होना मुश्किल है. एनडीटीवी को उसके सूत्रों ने बताया है कि राणा के लिए इस टूर्नामेंट के दौरान चोट से उबरने की संभावना काफी कम है. राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए और उसके बाद घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए.

राणा हालांकि भारत की शुरुआती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. उनका इकोनॉमी रेट भी नौ से ऊपर का है. वह हालांकि विशिष्ट परिस्थितियों में एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकते थे. वह निचले क्रम में भी बल्ले से योगदान देने में सक्षम है. राणा की जगह भारतीय टीम में कोई अनुभवी तेज गेंदबाज जगह बना सकता है, जिनमें प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का नाम प्रमुख है. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | ईरान का ऑपरेशन 'TRUE PROMISE-4', अमेरिका-इजरायल पर मिसाइलों की बारिश | BREAKING
Topics mentioned in this article