IPL के एक सीजन में किस गेंदबाज ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट? टॉप पर भारतीय

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हर्षल पटेल हैं. हर्षल ने साल 2021 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 मुकाबलों में कुल 32 विकेट निकाले थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Harshal Patel

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हर्षल पटेल रहे हैं. हर्षल ने साल 2021 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 मुकाबलों में कुल 32 विकेट निकाले थे. आइए आपको उन गेंदबाजों के नाम बताते हैं जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं.

हर्षल पटेल: आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से हर्षल पटेल के नाम है. हर्षल ने आईपीएल 2021 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 15 मुकाबलों में 32 विकेट चटकाए थे. इस सीजन उन्होंने एक मुकाबले में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया था.

ड्वेन ब्रावो: आईपीएल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए ड्वेन ब्रावो ने भी 32 विकेट निकाले थे. ब्रावो ने 18 मुकाबलों में सिर्फ 7.95 की इकोनॉमी से रन खर्च किए थे. ब्रावो की बेहतरीन गेंदबाजी के बूते चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी. हालांकि, खिताबी मुकाबले में टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

कगिसो रबाडा: दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2020 में कगिसो रबाडा का प्रदर्शन लाजवाब रहा था. रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 मुकाबलों में कुल 30 विकेट झटके थे. रबाडा ने इस सीजन 2 मुकाबलों में 4 विकेट लेने का कारनामा किया था.

Advertisement

लसिथ मलिंगा: आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए लसिथ मलिंगा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. मलिंगा ने 16 मुकाबलों में कुल 28 विकेट चटकाए थे. इस सीजन 13 रन देकर 5 विकेट मलिंगा का बेस्ट प्रदर्शन रहा था.

जेम्स फॉकनर: राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए जेम्स फॉकनर आईपीएल 2013 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. फॉकनर ने इस सीजन 16 मुकाबलों में सिर्फ 6.75 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 28 विकेट चटकाए थे.

Advertisement

मोहम्मद शमी: गुजरात टाइटंस की जर्सी में मोहम्मद शमी के लिए आईपीएल 2023 कमाल का रहा था. भारतीय तेज गेंदबाज ने इस सीजन अपनी शानदार गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था. शमी 17 मुकाबलों में 28 विकेट निकालने में सफल रहे थे.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: किस टीम में हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे ज्यादा चैंपियन क्रिकेटर?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: भारत निकालेगा महायुद्ध का समाधान? Major General G.D. Bakshi (Retd.) ने क्या बताया?
Topics mentioned in this article