Hardik Pandya, Suryakumar Yadav Angry At Kuldeep Yadav: भारत ने पाकिस्तान पर 61 रन से जीत हासिल की, भारत की जीत में ईशान किशन ने अहम योगदान दिया और 77 रन बनाने में सफल रहे. ईशान की पारी दम पर भारत ने 175 का स्कोर खड़ा किया था. ईशान को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि पाकिस्तान की टीम 114 रन ही बना सकी. इस मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान पर पूरी तरह से हावी रही. एक ओर जहां भारत ने आसानी के साथ मैच जीत लिया लेकिन मैच के खत्म होने पर एक ऐसा पल आया जिसने भारतीय फैन्स को हैरान कर दिया. दरअसल, हार्दिक और सूर्यकुमार यादव कुलदीप यादव पर गुस्सा होते हुए नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: गौतम गंभीर की रणनीति में ऐसे फंसा पाकिस्तान, दुनिया हैरत में, शाहिद अफरीदी को भी मिला सीधा जवाब
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: क्रिकेट जानते नहीं हैं, चेयरमैन बन गए हैं…नाकाबिल, जाहिल…', पाक की हार के बाद नकवी पर बरसे शोएब अख़्तर
हुआ ये कि पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर भारतीय खिलाड़ियों ने दो कैच छोड़े. शाहीन अफरीदी की गेंद पर ईशान किशन ने एक मौका गंवाया, उसके बाद अगली ही गेंद पर कुलदीप ने बाउंड्री पर कैच छोड़ा. हालांकि यह एक रेगुलर कैच लग रहा था, लेकिन स्टार बॉलर ने इसे छोड़ दिया.
हालांकि इसके बाद हार्दिक पारी की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान का आखिरी विकेट लेने में कामयाब रहे, लेकिन उससे पहले जो हुआ उसको लेकर वह साफ तौर पर खुश नहीं थे. आखिरी विकेट गिरने के बाद जब भारतीय टीम इकट्ठा हुई, तो हार्दिक को कुलदीप को डांटते हुए देखा गया. बाद में, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सूर्यकुमार भी उन पर गुस्सा होते दिखाई दिए हैं.
बता दें पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए, हार्दिक ने पहले ही ओवर में साहिबज़ादा फरहान को आउट कर मैच का पासा पलट कर रख दिया.














