Hardik Pandya: बड़े टूर्नामेंट से पहले क्या करते हैं हार्दिक पंड्या? नामीबिया के खिलाफ 'MOM' बनने के बाद खुद किया खुलासा

Hardik Pandya Statement After Receiving Player Of The Match Award: 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड हासिल करने के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा मैं अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं. पिछले दो महीनों में मैंने काफी अच्छी तैयारी की है. मेरी बॉडी बिल्कुल फिट है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Hardik Pandya

Hardik Pandya Statement After Receiving Player Of The Match Award: नामीबिया के खिलाफ मिली शानदार जीत में भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का अहम रहा. टीम के लिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी में 52 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में दो अहम विकेट भी चटकाए. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मैं अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं. पिछले दो महीनों में मैंने काफी अच्छी तैयारी की है. मेरी बॉडी बिल्कुल फिट है. फिट रहने के लिए काफी मेहनत की जरूरत होती है. इसीलिए मैं लगातार मेहनत करता हूं. बड़े टूर्नामेंट से पहले टाइट शेड्यूल का पालन करता हूं. खाने पीने पर ध्यान देता हूं. टीम में एक ऑलराउंडर के तौर पर शामिल हूं. यहीं वजह है कि जब भी मौका मिलता है तो मैं बल्ले के साथ भी योगदान देना का प्रयास करता हूं. टीम में तेज गेंदबाजी हो या स्पिन गेंदबाजी, हमारे पास काफी सारे विकल्प मौजूद हैं. स्पिन विभाग में वरूण, अक्षर और कुलदीप के अंदर काफी काबिलियत है. बल्लेबाजी के दौरान गेंद थोड़ी रुककर बल्ले पर आ रही थी. यहीं नहीं पिच पर बाउंस भी कम थी. आपको बड़े टूर्नामेंट में हमेशा नई जगहों के प्रति खुद को अनुकूलित करने के लिए तैयार रहना पड़ता है.'

भारत ने रचा इतिहास 

भारत ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से रौंदा. इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा है. भारत के अलावा किसी अन्य देश ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार इतनी जीत दर्ज नहीं की है. इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. दक्षिण अफ्रीका ने साल 2024 में लगातार 8 मैच जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2022 से 2024 के बीच इतने ही मुकाबलों में जीत हासिल की. इंग्लैंड ने साल 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले जीते, जबकि भारतीय टीम साल 2012 से 2014 के बीच लगातार 7 मैच अपने नाम कर चुकी थी.

भारत की सबसे बड़ी जीत

यह टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2012 में इंग्लैंड के विरुद्ध कोलंबो में 90 रन से जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन, जबकि साल 2022 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 71 रन से टी20 वर्ल्ड कप मैच जीती थी. टीम इंडिया ने साल 2024 में इंग्लैंड को 68 रन से मात दी थी.

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने ईशान किशन (61) और हार्दिक पंड्या (52) की शानदार पारियों के दम पर 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए. विपक्षी खेमे से गेरहार्ड इरासमस ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले. बेन शिकोंगो, जेजे स्मट्स और बर्नार्ड शोल्ट्ज ने 1-1 विकेट हासिल किया.

इसके जवाब में नामीबियाई टीम 18.2 ओवरों में सिर्फ 116 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए लौरेन स्टीनकैंप ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि जान फ्रीलिंक ने 22 रन का योगदान दिया. भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने महज 7 रन देकर 3 विकेट निकाले. हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता हाथ लगी. अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट हासिल किया. (आईएएनएस इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'हार्दिक जरूरत के मुताबिक...', पंड्या नहीं तो किन दो खिलाड़ियों ने मैच को बनाया आसान, कैप्टन ने सूर्या ने बताया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kanpur Lamborghini Crash के बाद Number Plate उखाड़ने का Viral Video, देखिए Bouncer की करतूत
Topics mentioned in this article