18 करोड़ अब हार्दिक की सालाना फीस, जानें कितनी किश्त में मिलेगा पैसा, टैक्स काटने के बाद कितनी रकम

हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स के साथ आधिकारिक रूप से जुड़ गए हैं. और पंजाब उन्हें पिछले साल मुंबई इंडियंस से मिली फीस से ज्यादा का भुगतान करेगा. चलिए उनकी सेलरी का ब्रेक-अप जानिए

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अगले सीजन में हार्दिक अब मुंबई के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लिए खेलते दिखाई पड़ेंगे
source: X

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या अब ट्रेड होकर पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं. पिछले दो सीजन हार्दिक ने मुंबई इंडियंस से बतौर सालाना फीस 16.35 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन अब ट्रांसफर होने के बाद उनकी फीस में भी बढ़ोतरी हुई है. और अब पंजाब किंग्स से उन्हें अगले सीजन के लिए हर साल 18 करोड़ रुपये मोटी फीस मिलेगी. चलिए आप जानिए कि आईपीएल के अनुबंध के हिसाब से खिलाड़ियों या हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी की तरफ से कितने चरण में पैसा आता है. वहीं, आप यह भी जानिए कि कुल टैक्स काटने के बाद हार्दिक पांड्या को साल में और महीने में उनका लगभग कितना 'वेतन' बनेगा. बता दें कि ज्यादार फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को तीन किश्तों में कुल पैसों का भुगतान करती है. मॉडल के तहत कुल रकम का एक हिस्सा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिलाड़ी के अकाउंट में आता है, तो तीन चरणों का सबसे बड़ा हिस्सा (करीब 60 प्रतिशत पैसा) करीब दो महीने चलने वाले टूर्नामेंट के दौरान मिलता है और बची रकम आखिरी किश्त के रूप में टूर्नामेंट खत्म होने के बाद एक तय अवधि के दौरान खिलाड़ विशेष को भेज दी जाती है.

आईपीएल प्लेयर का भुगतान मॉडल

किश्तभुगतान प्रतिशतकुल आय
पहली किश्त (टूर्नामेंट शुरू होने से पहले)20 %3.60 करोड़
दूसरी किश्त (टूर्नामेंट के दौरान)60 %10.80 करोड़
तीसरी किश्त (टूर्नामेंट खत्म होने के बाद)20 %3.60 करोड़
कुल100 %18 करोड़

टैक्स और बाकी करों के चुकाने के बाद हार्दिक के अकाउंट में आने वाला पैसा

डिटेलरकम 
अनुबंध की कुल रकम18,00,00,000   करोड़ 
बेसिक इनकम टैक्स5,35,80,000 करोड़
सरचार्ज (25%)1, 33,95000 करोड़
हेल्थ एंड एजुकेशन सेस (4 %)26, 79000 लाख
कुल अनुमानित कर6,96,54,000 करोड़
कर के बाद शुद्ध आय11,03, 46, 000 करोड़ रुपये

हार्दिक को सिर्फ 2 महीने का भुगतान

डिटेलरकम
कुल सीजन फीस18 करोड़
कुल दो महीने की समग्र फीस9 करोड़
कुल शुद्ध आय (कर चुकाने के बाद)11.03 करोड़
हर महीने की शुद्ध आय5.52 करोड़

Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ! अखिलेश यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Topics mentioned in this article
Hardik Himanshu Pandya
Mumbai Indians
Punjab Kings
IPL 2027
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं