'अगर मैं लप्पेबाजों की परिभाषा दूंगा', आमिर ने अभिषेक को बताया था 'स्लॉगर', अब हरभजन ने दिया करारा जवाब

India vs Pakistan: हरभजन सिंह ने आमिर को करारा जवाब देते हुए कहा है कि अगर वह 'लप्पेबाजों' की परिभाषा देंगे, तो बहुत से लोगों को चिढ़ मचेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Harbhajan Singh
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मोहम्मद आमिर के अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कहने वाले बयान को गलत बताया है
  • हरभजन के अनुसार अभिषेक शर्मा एक संपूर्ण बल्लेबाज हैं जो लगातार मैच जीताने की क्षमता रखते हैं
  • उन्होंने कहा कि लप्पेबाज वह होता है जो बिना सोच के गेंद पर बैट घुमाता है, अभिषेक ऐसा नहीं करते
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' बताया था. पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आमिर को करारा जवाब देते हुए कहा है कि अगर वह 'लप्पेबाजों' की परिभाषा देंगे, तो बहुत से लोगों को चिढ़ मचेगी. हरभजन सिंह ने 'आईएएनएस' से कहा, 'अभिषेक एक क्वालिटी खिलाड़ी हैं. वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं. वह एक बार नहीं, बल्कि बार-बार ऐसा कर सकते हैं. वह एक संपूर्ण बल्लेबाज हैं, जिनके पास वो शॉट्स हैं, जो बहुत सारे बल्लेबाजों के पास नहीं होते.'

उन्होंने कहा, 'लप्पेबाज वो होता है, जो सिर्फ बॉल देखकर बैट घुमाता है, चाहे बल्ले से गेंद का संपर्क हो या फिर नहीं हो. अभिषेक ऐसे नहीं हैं. उनकी पहली बॉल ही बल्ले से लगती है, उसके बाद गेंदें उनके बल्ले पर आती ही रहती हैं. उन्हें लप्पेबाज कहना गलत है. अगर मैं लप्पेबाज बल्लेबाजों की परिभाषा दूंगा, तो बहुत से लोगों को चिढ़ मचेगी. शायद वो चाहते हैं कि हम इस पर प्रतिक्रिया दें, लेकिन मुझे ऐसा नहीं करना है. मैं कहता हूं कि- 'अभिषेक कल वो जलवा दिखा, जो पहले दिखाया था.' हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं, अगर वो लंबी पारी खेलते हैं, तो टीम इंडिया काफी विशाल स्कोर बनाएगी.'

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एशिया कप 2025 में हैंडशेक नहीं किया था. इस वर्ल्ड कप में भी दोनों खिलाड़ियों के हाथ मिलाने पर अनिश्चितता है. इस मामले पर भज्जी ने कहा, 'आपस में हाथ मिलाना खिलाड़ियों की इच्छा पर निर्भर करता है. ऐसा किसी किताब में नहीं लिखा है कि मैच के बाद हैंडशेक होना है या फिर गले मिलना है. आप पूरे दम से मैच खेलिए. क्रिकेट को क्रिकेट की तरह से देखना चाहिए.'

भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने कहा, मुझे नहीं पता कि प्लेइंग इलेवन में संयोजन को लेकर टीम क्या सोच रही है, लेकिन यूएसए ने भारत के सामने अच्छी गेंदबाजी जरूर की थी. इस टीम ने एक समय पर भारतीय टीम को फंसा दिया था, लेकिन ऐसे मुकाबलों में एक ना एक खिलाड़ी जरूर निकलकर सामने आता है. उस मैच में सूर्या चमके थे. ऐसी ही पारी टीम को चाहिए थी, खासतौर पर कप्तान से. नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम ने डॉमिनेट किया.

पिच को लेकर हरभजन सिंह ने कहा, 'मैं ग्राउंड पर नहीं गया हूं. मुझे नहीं पता कि पिच कैसी है, लेकिन अगर पिच पर थोड़ी बहुत घास है, तो सीमर काम आएंगे. यहां पिच अक्सर बल्लेबाजों के लिए अच्छी रहती है. भारत-पाकिस्तान के मैच में क्यूरेटर भी चाहेंगे कि रन बनें. बैट और बॉल की लड़ाई होनी जरूरी है.'

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: बारिश के बीच कोलंबो में 'अभिषेक' नाम का आया तूफान, वरुण-कुलदीप की गेंदों पर खूब लगाए छक्के-चौके

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sukhoi Fighter Jet Crash: Assam में क्रैश हुए सुखोई फाइटर जेट में दोनों पायलट की मौत | Breaking
Topics mentioned in this article