Handshake Controversy: पाकिस्तान की गीदड़ भभकी! मैच रैफरी को न हटाने पर दी एशिया कप से हटने की धमकी- रिपोर्ट

PCB threatens Asia Cup pullout: पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) को पत्र लिखकर मौजूदा एशिया कप से मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की है. बोर्ड ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें रिप्लेस नहीं किया गया तो वह टूर्नामेंट से हट सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
PCB threatens Asia Cup pullout- मैच रैफरी को ना हटाने पर दी एशिया कप से हटने की धमकी- रिपोर्ट
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला लिया था.
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के खिलाफ ICC और MCC को शिकायत दर्ज कराई है.
  • PCB ने पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग की और नहीं हटाने पर टूर्नामेंट छोड़ने की धमकी दी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

PCB threatens Asia Cup pullout: एशिया कप 2025 में रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला लिया. इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया है और उसने इस मामले में मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के खिलाफ आईसीसी से शिकायत दर्ज करवाई है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) को पत्र लिखकर मौजूदा एशिया कप से मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की है. बोर्ड ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें रिप्लेस नहीं किया गया तो वह टूर्नामेंट से हट सकता है.

दि एक्‍सप्रेस ट्रि‍ब्‍यून की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने अपने पत्र में पाइक्रॉफ्ट पर खेल की भावना की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. बोर्ड ने कहा कि उसने बार-बार खेल भावना की रक्षा के महत्व पर जोर दिया था, लेकिन रेफरी ने अपने कर्तव्यों की उपेक्षा की. इसमें आगे आरोप लगाया गया कि पाइक्रॉफ्ट ने आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन किया और एमसीसी कानूनों के खिलाफ काम किया. 

क्रिकबज की मानें तो पीसीबी की प्राथमिक शिकायत यह है कि पायक्रॉफ्ट ने एक टीम के पक्षकार के तौर पर काम किया. पीसीबी की शिकायत का तर्क यह है कि मैच रेफरी के रूप में वह कप्तानों को हाथ न मिलाने का निर्देश नहीं दे सकते थे. हालांकि, इस रिपोर्ट में दावा है कि पीसीबी ने सिर्फ एक मैच से पीछे हटने की धमकी दी है. रिपोर्ट की मानें तो पीसीबी ने यूएई के खिलाफ मैच से हटने का फैसला लिया है. पाइक्रॉफ्ट पाकिस्तान-यूएई खेल के लिए नामित मैच रेफरी हैं. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं, ने बौखलाते हुए रविवार देर रात एक्स पर लिखा,"पीसीबी ने क्रिकेट की भावना से जुड़े एमसीसी के नियम और आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मैच रैफरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है. पीसीबी ने मैच रैफरी को एशिया कप से तुरंत हटाने की मांग की है."

Advertisement

बता दें, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा था कि विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का निर्णय अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने का उनका तरीका है. पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या कर दी थी, जिसके जवाब में भारत को ऑपरेशन सिंदूर शुरू करना पड़ा.

सूर्यकुमार ने जीत के बाद कहा,"हमने टीम के साथ मिलकर फैसला लिया. हम सिर्फ़ खेलने आए थे. हमने उन्हें जवाब दिया. कुछ चीज़ें खेल भावना से परे होती हैं. हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं." उन्होंने कहा,"मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम आज की जीत अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया और आशा करते हैं कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिले, हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का और भी कारण देंगे."

Advertisement

(भाषा से इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान बाहर होने की कगार पर, सुपर-4 का ऐसा है समीकरण

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: "कुछ चीजें खेल भावना से आगे..." सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाने पर दिया बड़ा बयान

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War में Donald Trump के 2 विमान ढेर, ईरान में फंसा पायलट!
Topics mentioned in this article