गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 17 mins
गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

वहीँ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने आई गुजरात टीम के कप्तान राशिद खान ने इसी बीच कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें अलज़ारी जोसफ ने 2 विकेट निकालकर दिया| जबकि यश दयाल और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट निकालकर दिया| अब देखना होगा कि दोनों में से कौन सी टीम मुकाबले को अपने नाम करते हुए 2 अहम अंक अपने नाम कर लेती है|

हालाँकि एक समय ऐसा लग रहा था चेन्नई की टीम 140 के भी करीब नहीं जा पाएगी| लेकिन गायकवाड के द्वारा खेली गई 73 रनों की अर्धशतकीय पारी ने टीम को बेहतर टोटल की ओर बढ़ा दिया| इसी दौरान तो आउट हो गए लेकिन अंत में कप्तान सर जडेजा (22) नाबाद ने शिवम दुबे (19) नाबाद के साथ मिलकर बाउंड्री लगाने लगे और अपनी टीम के स्कोर को 169 रनों तक पहुँचाया|

लेकिन एक छोर पकड़कर गायकवाड ने बड़े हिट को लगाते रहे और अपनी टीम के स्कोर को धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ाने लगे| वहीँ उनका साथ देते हुए अंबाती रायुडू (46) ने भी ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी किया और दोनों ने इसी बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 120 के पार ले गए| हालाँकि इसी बीच रायुडू ने अपना विकेट अलज़ारी जोसफ को दे दिया|

देर आए दुरुस्त आए यहाँ पर रुतुराज गायकवाड!! जी हाँ इस सीज़न में अपनी पहली अर्धशतकीय पारी गायकवाड ने खेली यहाँ पर!! जिसके दम पर चेन्नई की टीम ने गुजरात के सामने 170 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी करने आई जडेजा की टीम ने शुरुआत में ही रॉबिन उथप्पा (3) के रूप में पहला झटका लग गया| तो उसके कुछ देर बाद ही मोईन अली (1) ने एक और फिर से अपने कप्तान को निराश किया और अपना विकेट गँवा बैठे|

19.6 ओवर (1 रन) विकेट! रन आउट!! एक रन तो मिला लेकिन दूसरे रन के चक्कर में शिवम गेंदबाजी छोर पर रन आउट हो गए| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला गया शॉट| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग थी लेकिन तब तक फील्डर ने गेंद उठाकर बोलर की तरफ थ्रो किया जहाँ से लॉकी ने बेल्स उड़ाते हुए बाक़ी का काम पूरा किया और शिवम क्रीज़ के काफी पीछे रह गए| इसी के साथ 169 रनों पर चेन्नई की पारी समाप्त हुई यानी अब गुजरात के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा गया है|

19.5 ओवर (6 रन) छक्का! बैक टू बैक सिक्स!! वाह जी वाह!! कप्तान चला है सीना तान!! महत्वपूर्ण समय पर जडेजा के बल्ले से उपयोगी रन आते हुए| इस बार भी लेग साइड बाउंड्री को टारगेट किया और छह रन जड़ दिए|

19.4 ओवर (6 रन) छक्का! कुछ इसी तरह के शॉट्स की दरकार चेन्नई को थी!! पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई| ये है जडेजा की ताक़त|

19.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

19.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! वाइड यॉर्कर!! बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|

19.1 ओवर (4 रन) कैच ड्रॉप और चौका! स्क्वायर लेग बाउंड्री के पास अभिनव से हुई एक बड़ी चूक| खिली हुई गेंद उनके पास आई थी जिसे वो जज नहीं कर सके, गेंद को आसमान में ही खो दिया और मिस जज करते हुए चौका दे दिया| लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट लगाया गया था|

18.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! कसा हुआ ओवर राशिद द्वारा समाप्त हुआ| बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया चेन्नई के बल्लेबाजों को यहाँ पर| लेग साइड पर शॉट खेला ज़रूर लेकिन सिंगल ही हासिल हुआ| अब महज़ 6 गेंद शेष|

18.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ भी मिल पाया, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

18.4 ओवर (2 रन) दो महत्वपूर्ण रन गैप से आते हुए| अभी भी बड़ा हिट नहीं आया|

18.3 ओवर (1 रन) छोटी गेंद इस बार जिसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

18.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला, गैप से एक रन ही हासिल हो पाए, डीप से फील्डर बॉल पर आये|

18.1 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! बाल बाल बच गए जडेजा!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प के बाहर निकल रही थी|

17.6 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर फील्डर द्वारा| ज़रा सा इधर उधर होती गेंद तो जड्डू को चौका मिल जाता| सामने की तरफ शॉट लगा दिया था इस गेंद पर|

17.5 ओवर (1 रन) इस बार बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, वन बाउंस के बाद बॉल फील्डर तक पहुँच गई, एक रन मिला|

17.4 ओवर (4 रन) चौका! बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई गेंद लेकिन गैप मिल जाएगा मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जिसकी वजह से चौका मिल जाएगा| लेंथ गेंद पर कड़क प्रहार था|

17.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आया| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

17.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल गेंद को कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

17.1 ओवर (2 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीव किया| डीप में फील्डर तैनात, दो ही रन मिलेगा|

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 135/4 चेन्नई|

16.5 ओवर (1 रन) सिंगल से काम चलाना पड़ेगा यहाँ पर, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

16.4 ओवर (2 रन) इस बार विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|

16.3 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल, बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|

अब कौन आएगा? रवीन्द्र जडेजा आ सकते हैं..

16.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 73 रनों पर रुतुराज की बढ़िया पारी का हुआ अंत| लो फुल टॉस गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजना चाहते थे लेकिन बल्ले से संपर्क बढ़िया हो नहीं पाया| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर फील्डर तैनात थे जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| ग़लत समय पर टीम को एक सेट बल्लेबाज़ के रूप में बड़ा झटका लगा है|

16.1 ओवर (2 रन) दुग्गी मिलेगी यहाँ पर, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, दो रन मिल गए|

15.6 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

15.5 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन मिला|

15.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! अच्छा रिव्यु यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा लिया गया! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बड़ा शॉट खेलने गए| गेंद तेज़ी से पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में अल्ट्रा एज पर देखने के बाद पता लगा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

15.3 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

15.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

15.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War:ईरानी ड्रोन ने अमेरिका के पसीने छुड़ाए! भाषण खत्म और जीसस बने ट्रंप!