गुजरात टाइटंस की टीम में नए शख्स की हुई एंट्री, फ्रेंचाइजी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर सबको चौंका दिया

आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर विजय दहिया को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गुजरात टाइटंस के सहायक कोच बने विजय दहिया

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र से पहले पहले भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया (Vijay Dahiya) को अपना नया सहायक कोच नियुक्त किया जिससे फ्रेंचाइजी का कोचिंग ढांचा और मजबूत होगा. दहिया ने 19 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व किया और कोचिंग में आने से पहले दिल्ली के साथ उनका घरेलू क्रिकेट करियर भी काफी सफल रहा.

दहिया के मार्गदर्शन में 2007-08 सत्र में दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी खिताब जीता और तब से उन्होंने कई अन्य घरेलू और आईपीएल टीम को भी कोचिंग दी.

टाइटंस ने कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था जिससे आगामी आईपीएल सत्र से पहले टीम के कोचिंग समूह को मजबूती मिली है.

वर्ष 2022 में पदार्पण करने के बाद गुजरात टाइटंस आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम में से एक के रूप में उभरी है जो अपने शुरुआती चार सत्र में से तीन में प्ले ऑफ में पहुंची और अपने पहले सत्र में खिताब जीता.

Advertisement

यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: नाहिद के 'पंजे'और तंजिद की फिफ्टी में फंस गई पाकिस्तान की युवा ब्रिगेड, बांग्लादेश ने 8 विकेट से हराया

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | क्या ईरान ने पकड़ लिया अमेरिकी पायलट? Trump | Iran Attack On US
Topics mentioned in this article