Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज ग्रीम स्मिथ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बयान हुआ वायरल

Graeme Smith Prediction on Vaibhav Suryavanshi; RCB vs RR IPL 2026: साल 2008 में आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे स्मिथ ने वैभव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Graeme Smith Prediction on Vaibhav Suryavanshi; RCB vs RR IPL 2026: 

Graeme Smith Prediction on Vaibhav Suryavanshi; RCB vs RR IPL 2026: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के असली सुपरस्टार खिलाड़ी बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह यह देखने के लिए काफी उत्साहित हैं कि इस सीजन के बाकी मुकाबलों में वैभव कैसा प्रदर्शन करेंगे. वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी सिर्फ 15 साल और 12 दिन है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. वैभव ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ खेली पहली ही गेंद पर सिक्स लगाया था. आईपीएल 2026 में वैभव अब तक तीन पारियों में 248 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 122 रन बना चुके हैं.

वैभव को लेकर स्मिथ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "आईपीएल ठीक वैसे ही शुरू हुआ है जैसा मैंने सोचा था - सपाट पिचों और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के साथ. हमेशा की तरह यह देखना दिलचस्प है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पुराने दौर के सुपरस्टार कैसा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन शुरुआती टूर्नामेंट में देखने लायक रहा है.

उन्होंने पहले ही गेंद से ही जोरदार शॉट लगाने की अपनी काबिलियत दिखा दी है. एक युवा खिलाड़ी के तौर पर वह इस टूर्नामेंट के दौरान एक असली सुपरस्टार बन सकते हैं और मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं."

2008 में आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे स्मिथ ने आगे बताया कि कैसे टूर्नामेंट की मजबूत स्काउटिंग प्रणाली और फ्रेंचाइजी की बेहतरीन कार्यशैली ने वैश्विक क्रिकेट के परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया है और एक ऐसा खाका तैयार किया है जो साउथ अफ्रीका की अपनी एसए20 लीग की सफलता में भी अहम रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा,"हमारी छह फ्रेंचाइजियां एसए20 के विकास का एक बहुत बड़ा और अभिन्न हिस्सा हैं. हम बहुत खुशकिस्मत थे कि हमें छह उच्च-गुणवत्ता वाली आईपीएल टीमें मिलीं और वे दुनिया की सबसे अनुभवी फ्रेंचाइजी मालिक हैं. वे बहुत प्रतिस्पर्धी हैं, वे जीतना चाहते हैं और वे कोचिंग से लेकर मेडिकल देखभाल तक, हर जगह क्रिकेट और बिजनेस में बेहतरीन स्तर लाते हैं. आईपीएल फ्रेंचाइजियों के पास शानदार स्काउट्स होते हैं – जो टैलेंट को ढूंढते हैं."

स्मिथ ने कहा कि आईपीएल से मुकाबला करना किसी भी लीग के लिए काफी मुश्किल नजर आता है. "जब आप क्रिकेट के इकोसिस्टम को फिर से बनाने और उसे आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो ऐसे पार्टनर मिलना बहुत शानदार होता है. आईपीएल से मुकाबला करना एक तरह से नामुमकिन है, लेकिन हम खुशकिस्मत रहे कि वे हमारे साथ बहुत खुले रहे और शुरुआती दौर में बड़े-बड़े काम करने में हमारी मदद की."
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Islamabad Talks से पहले Iran का US-Israel को झटका! Hormuz Strait से हर दिन गुजरेंगे सिर्फ 15 Ships?
Topics mentioned in this article