IND vs NAM: बल्लेबाजों ने दिल्ली में आखिर ऐसा क्या किया, जिससे नाराज हो गए गौतम गंभीर? आंखें बयां कर रही हैं दर्द

भारतीय टीम के पास आज 250 का आंकड़ा पार करने का सुनहरा मौका था. मगर टीम 209 रनों तक ही पहुंच पाई. मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने जीस तरह से बल्लेबाजी की उससे गौतम गंभीर कुछ खास खुश नजर नहीं आए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gautam Gambhir
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने नामीबिया के खिलाफ टी20 मैच में 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 209 रन बनाए जो अपेक्षा से कम रहा
  • ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रन बनाए जबकि हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली
  • भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिससे टीम 250 रन का लक्ष्य पार नहीं कर सकी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. नामीबिया के साथ खेले जाने वाले मैच का आगाज हो चुका है. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि आज के मुकाबले में उन्हें खूब छक्के-चौके देखने को मिलेंगे. हुआ भी कुछ ऐसा ही है. मगर टीम के पास आज 250 का आंकड़ा पार करने का सुनहरा मौका था. शुरुआती 10 ओवरों में ही भारतीय टीम ने 120 रन बना लिए थे. इस दौरान केवल टीम को दो झटका लगा था. मगर उनके बाद कई बल्लेबाजों ने निराश किया. नतीजन टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 209 रन तक ही पहुंच पाई. जिससे कहीं ना कहीं वह करीब 40 रन पीछे रह गई. यहीं वजह है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी इस प्रदर्शन से ज्यादा खुश नजर नहीं आए. भारतीय पारी के समाप्त होने के बाद उन्हें गुस्से में मुंह बिचकाते हुए देखा गया, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने संभाल लिया मौर्चा, नहीं तो होता बुरा हाल

मैच के दौरान ईशान किशन (61) और हार्दिक पंड्या (52) के प्रदर्शन को छोड़ दें तो बाकि के अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी सोचनीय रहा. संजू सैमसन ने आठ गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया, जबकि तिलक वर्मा 21 गेंद में 25, कैप्टन सूर्यकुमार यादव 13 गेंद में 12, शिवम दुबे 16 गेंद में 23, रिंकू सिंह छह गेंद में एक और अक्षर पटेल खाता भी नहीं खोल पाए. यही प्रमुख वजह रही कि गंभीर भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन से कुछ खास खुश नजर नहीं आए. 

Photo Credit: @NeutralNews111/X

209 रन बनाने में कामयाब हुई हैं भारतीय टीम 

दिल्‍ली में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाने में कामयाब हुई है. पारी का आगाज करते हुए ईशान किशन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में 52 रनों का योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज नामीबियाई गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जुझते हुए ही नजर आए. 

जेरार्ड इरास्मस ने चटकाए चार विकेट 

भारत के खिलाफ नामीबिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज जेरार्ड इरास्मस रहे. जिन्होंने चार ओवरों के स्पेल में 20 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ज के खाते में एक-एक विकेट आए. 

यह भी पढ़ें- सैमसन T20 World Cup में यह कारनामा करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बने, टॉप पर 'मिश्रा जी'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | बाबरी पर गोलमोल जवाब दे रहे अजीज खान की शिवम त्यागी ने जो उधेड़ी बखिया!
Topics mentioned in this article