Gautam Gambhir Reaction on Hardik Pandya Six; IND vs NED T20 World Cup 2026: भारत ने जीत के चौके के साथ ग्रुप-ए के मुकाबलों का समापन किया है. टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में नीदरलैंड के विरुद्ध 17 रन से जीत दर्ज की. 66 रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट हासिल करने वाले शिवम दुबे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए.
हार्दिक ने कोच गौतम गंभीर को किया हैरान
हार्दिक पंड्या ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में 21 गेंदों में 30 रन की पारी खेली. भारतीय पारी के 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए काइल क्लेन की पांचवी गेंद पर हार्दिक ने जबरदस्त छक्का लगाया और गेंद हवा में बहुत ऊंची गई, इतनी ऊंची कि एक समय ऐसा लगा की शायद गेंद बाउंड्री पर लपक ली जाएगी, लेकिन अंत में यह लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का के लिए स्टैंडस में जा गिरा. हार्दिक पंड्या के इस अदभुत पंच शॉट को देखकर कोच गंभीर खुद भी यकीन नहीं कर पाए और गेंद को निहारते रहे.
भारत के खिलाफ नीदरलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए. भारतीय पारी के दौरान हार्दिकं पंड्या का गजब का अंदाज मैदान पर दिखा और उनके आक्रामक शॉट के साथ-साथ हवाई फायर ने फैंस को रोमांचित कर दिया














