मयंक यादव की गेंदबाजी की मिसाइल वाली स्पीड देख गदगद गौतम गंभीर, गेंदबाज को संदेश, बोले- 150 KM/H की रफ्तार से बरसाओ कहर

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने दूसरे टी-2-0 मैच में 3 ओवर की गेंदबाजी की और 36 रन देकर तीन विकेट लिए थे. तीन ओवर की गेंदबाजी के दौरान मयंक ने अपनी गेंदबाजी की धार दिखाई थी और 149kmph की रफ्तार से गेंदबाजी कर कैरेबियन बैटरों को हैरान कर दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गंभीर ने मयंक यादव को दिया बड़ा चैलेंज

दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था, भले ही भारतीय गेंदबाज 250 रन के टारगेट का बचाव नहीं कर पाए लेकिन गौतम गंभीर ने अपने गेंदबाजों का बचाव किया है. यही नहीं, गंभीर ने मयंक यादव की गेंदबाजी की तारीफ की और उन्हें और भी तेज गेंदबाजी करने का चैलेंज दिया है. दूसरे टी-20 में मैच के बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ की, मयंक यादव की तारीफ करते हुए कहा, "वह एक तेज गेंदबाज है, उसे एक तेज गेंदबाज की तरह ही गेंदबाजी करनी चाहिए. वह धीमा गेंदबाज नहीं है.  अगर आप 150 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं, तो करें, अगर आप 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं, तो करें. जब आप तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे होते हैं, तो तेज गेंदबाजी करना आपकी जिम्मेदारी होती है. और उसने ऐसा ही किया और सफलता हासिल की. "  बता दें कि  मयंक यादव ने 3 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए थे. 

बता दें कि मयंक ने पहले टी-20 में अपनी गेंदबाजी की स्पीड को कम करते हुए 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को छोड़कर 115 से 125 की धीमी कटर गेंदों का ज्यादा इस्तेमाल किया था. लेकिन रांची टी-20 में मयंक ने फिर से अपनी तेज गेंदबाजी का जलवा दिखाया और कोच गंभीर का दिल जीत लिया. 

रांची टी-20 में मयंक ने पहले तीन ओवरों में  143.52 KMPH की औसत गति निकाली, अपने 18 में से 16 गेंदें 140 की गति सीमा के पार करते हुए गेंदबाजी की थी. मयंक की मिसाइल वाली स्पीड गेंदबाजी का ही जलवा था कि वेस्टइंडीज की 3 विकेट केवल 58 रन पर गिर गए थे लेकिन बाद में शाई होप और रदरफोर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर भारत से मैच छीन लिया. अब इंदौर टी-20 में भारत के मयंक यादव से एक बार फिर तूफानी गेंदबाजी की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें | भुवी के भारतीय टीम में कमबैक होने पर शमी का छलका दर्द, बोले- मुझे मौका ही नहीं मिला, 2-3 साल से यही हो रहा है

Advertisement

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका न देने पर वीरेंद्र सहवाग का गंभीर को संदेश, बोले- उम्र मत देखिए...

यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 ईशान, अय्यर नंबर-4 पर तय, तीसरे टी20 से दुबे बाहर, वैभव को नहीं मिलेगी जगह?

Advertisement

Featured Video Of The Day
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण जाम का वीडियो वायरल, गौर सिटी-2 में कई किलोमीटर तक लगी कारों की कतार

Topics mentioned in this article
Mayank Prabhu Yadav
Gautam Gambhir
India Vs West Indies 2026
Cricket