खुशखबरी! 'गुरु' गंभीर है तो क्या है चिंता, कभी नहीं चखा हार का स्वाद, जीत तो पक्की ही मानो, रिकॉर्ड है गवाह

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final: आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने बतौर खिलाड़ी या कोच जब भी फाइनल में प्रवेश किया है. उनकी टीम को कभी भी शिकस्त का सामना नहीं करना पड़ा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gautam Gambhir

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final: बस कुछ देर का और इंतजार फिर अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ट्रॉफी के लिए जंग शुरू हो जाएगी. आगामी जंग के लिए जरूर भारतीय टीम को सबको चहेता माना जा रहा है. मगर कहीं न कहीं दिल के कोने में हर किसी के एक डर छुपा हुआ है. लोग सहमे हुए हैं और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं. दुआओं के दौर में एक बेहद ही रोचक रिकॉर्ड निकलकर सामने आ रहा है. जिसे देख आप खुशी के मारे उछल पड़ेंगे. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने बतौर खिलाड़ी या कोच जब भी फाइनल में प्रवेश किया है. उनकी टीम को कभी भी शिकस्त का सामना नहीं करना पड़ा है. 

2007 टी20 वर्ल्ड कप 

टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल मुकाबला 24 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच जोहानसबर्ग में खेला गया था. जहां गौतम गंभीर भी भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल थे. यहां भारतीय टीम विपक्षी टीम को मात देते हुए खिताब अपने हाथ में उठाने में कामयाब हुई थी. मैच के दौरान गंभीर का प्रदर्शन भी आला दर्जे का रहा था. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने 54 गेंदों में 138.88 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 75 रन बनाए थे.

2011 वर्ल्ड कप फाइनल 

टी20 वर्ल्ड कप 2007 के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मुकाबले में भी पहुंचने में कामयाब हुई थी. यहां भी गंभीर को टीम में शामिल किया गया था. जहां टीम खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही. श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर गंभीर भारतीय टीम की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे. फाइनल मुकाबले में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 122 गेंदों में सबसे ज्यादा 97 रन बनाए थे.

आईपीएल 2012

आईपीएल 2012 में गंभीर कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई में खेला गया था. जहां केकेआर की टीम दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब हुई थी. 

आईपीएल 2014

आईपीएल 2014 में भी गंभीर कोलकाता के बेड़े का ही हिस्सा थे. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और 
किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बेंगलुरु में खेला गया था. जहां कोलकाता ने पंजाब को मात देते हुए तीन विकेट से खिताब अपने नाम किया था.

आईपीएल 2024

आईपीएल 2024 में कोलकाता की टीम ने गंभीर को बतौर मेंटर अपनी टीम के साथ जोड़ा था. यहां भी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था और खिताब अपने हाथ में उठाने में कामयाब हुई थी. 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान गंभीर भारतीय टीम के साथ बतौर हेड कोच जुड़े थे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला गया था. जहां टीम इंडिया छह गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी.

यह भी पढ़ें- चैंपियन बनी तो इंडिया को मिलेंगे करीब 27 करोड़, हार गए तो होगा भारी नुकसान, जानें पाक की जेब में कितने गए

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान के परमाणु ठिकाने कब्जाने की तैयारी में इजरायल और अमेरिका?
Topics mentioned in this article