What Vaibhav Suryavanshi Eat Before Playing vs CSK: चेन्नई के ख़िलाफ़ IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में 15 गेंदों पर हाफ़ सेंचुरी लगाकार वैभव सूर्यवंशी मौजूदा आईपीएल सीज़न का फिलहाल सबसे बड़ा स्टार बन गए हैं. उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से लेकर सर विवियन रिचर्ड्स तक से की जा रही है. उनकी बैटिंग के एक-एक पहलू, उनके टेम्परामेंट और उनके बेख़ौफ़ अंदाज़ की दुनिया भर के एक्सपर्ट्स तारीफ़ कर रहे हैं. ये बहस भी तेज़ हो गई है कि उन्हें फ़ौरन टीम इंडिया में शामिल किया जाना चाहिए या नहीं. राजस्थान बनाम चेन्नई मैच के बाद गुवाहाटी में मैदान से वापस लौटते हुए वैभव और राजस्थान की टीम के बस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी पारी का राज़ एक ख़ास मिठाई को बता रहे हैं.
राजभोग बना ‘रन-जेनेरेटर' का राज
गुवाहाटी में चेन्नई को शिकस्त देकर बस से मैदान से लौटते हुए राजस्थान के नये लाड़ले उनके सीनियर खिलाड़ी शाबाशी देते हुए कहते हैं, “वेल प्लेय्ड यंगस्टर, वेल प्लेय्ड, एक बार फिर से.” वैभव कहते हैं, “मैं मैच में राजभोग मिठाई खाकर गया था.” सीनियर क्रिकेटर हैरत से हंसते हुए कहते हैं, “राजभोग खाकर गया था!” वैभव कहते हैं, “हां राजभोग खाकर गआ था.”
वैभव का ये भोलापन और इनोसेंस या सादगी फ़ैन्स को बहुत भा रहा है. वैभव की हर छोटी-बड़ी बात पर फ़ैन्स जमकर टिप्पणी कर रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन जैसे कई एक्सपर्ट कहते हैं कि वो ज़रूर इंडिया के लिए खेलेंगे. लेकिन फिलहाल उन्हें उनकी रफ़्तार पर छोड़ देना चाहिए. कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किसी तरह की जल्दबाज़ी से वैभव का नुकसान हो सकता है.
गोवा के लोकल रेस्तरां में मालपुआ-पंस के साथ ब्रेकफास्ट
सचिन तेंदुलकर की गोवा के एक लोकल रेस्तरां में सचिन तेंदुलकर की एक वीडियो वायरल हो रही है जहां वो एक उम्दा फूड व्लॉगर की तरह गोवा के स्पेशल ब्रेकफास्ट के बारे में बता रहे हैं. सचिन इस वीडियो में कह रहे हैं, “ये गोवा का एक लोकल और सामान्य-सा दिखनेवाला रेस्तरां है. मगर यहां बेहद स्वादिष्ट खाना मिलता है. ये गोवा का अल्साले या मराठी में इसे चौउड़ी कह सकते हैं. इसके अलावा ये बटाटा भाजी, पूरी, पाव और ये पूरी जैसा दिखनेवाला पंस है. इसे केला मिलाकर बनाया जाता है. ये बहुत स्वादिष्ट है. थोड़ा मीठा है लेकिन मज़ेदार है.”
सचिन कहते हैं कि वो गोवा में लोकल ब्रेकफास्ट का लुत्फ़ उठा रहे हैं. आ गया ना राजभोग और पंस का नाम सुनकर मुंह में पानी!














