T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का मैच कोई देखने नहीं आ रहा? नामिबिया के साथ मुकाबले में फ्री की गई थी एंट्री

Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026 Highlights: ग्रुप-ए की अंक तालिका में मजबूती के लिए पाकिस्तान को जीत बेहद जरूरी थी और जीत के साथ पाक टीम ने सीधे सुपर-8 में जगह बनाई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026 Highlights:

Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान और नामीबिया के बीच ग्रुप मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड पर  खेला गया. यह मुकाबला कई मायनों में चर्चा में रहा. एक तरफ जहां पाकिस्तान ने जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह पक्की की, वहीं दूसरी ओर स्टेडियम में दर्शकों की कम मौजूदगी ने आयोजकों को हैरान कर दिया. मैच से पहले हालात ऐसे थे कि टिकट बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही थी. इसी को देखते हुए Sri Lanka Cricket ने बड़ा फैसला लेते हुए गेट नंबर 5 और 7 इन दो को आम दर्शकों के लिए ‘फ्री-ऑफ-चार्ज' खोलने का ऐलान किया था. गेट दोपहर 1 बजे खोले गए, जबकि मुकाबला 3 बजे शुरू हुआ.

खाली स्टैंड्स के बीच अहम मुकाबला!

मौसम विभाग ने मुकाबले के दिन करीब 60 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई थी. हालांकि मैच पूरा हुआ और पाकिस्तान ने दबाव भरे मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर-8 का टिकट हासिल कर लिया.

पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो' जैसा था मैच

ग्रुप-ए की अंक तालिका में मजबूती के लिए पाकिस्तान को जीत बेहद जरूरी थी और जीत के साथ पाक टीम ने सीधे सुपर-8 में जगह बनाई. यह मुकाबला अगर बारिश की वजह से रद्द भी हो जाता, तब भी अंक बंटने पर पाकिस्तान को फायदा मिल सकता था, लेकिन टीम ने जीत दर्ज कर सुपर-8 में एंट्री कर गई.

Advertisement

पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच इस वेन्यू पर खेला गया पांचवां और आखिरी वर्ल्ड कप मुकाबला रहा. पाकिस्तान की जीत के साथ अब सुपर-8 का समीकरण और दिलचस्प हो गया है. 

Featured Video Of The Day
पेटाह टिकवा, Tel Aviv में मिसाइल गिरी! ग्राउंड रिपोर्ट से तबाही का मंजर | Iran Missile Strike Israel
Topics mentioned in this article