U19 Asia Cup Final: भारत कहां जीत गया मैच? हार के बाद कप्तान फरहान यूसुफ ने खोला राज

फरहान यूसुफ ने माना कि 337 रन का स्कोर जीत के लिए पर्याप्त था, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज सही लाइन-लेंथ नहीं रख सके. कप्तान ने स्लो ओवर रेट पेनल्टी को भी हार की एक वजह माना.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कप्तान फरहान यूसुफ ने बताया कहां हार गया पाकिस्तान
NDTV

अंडर-19 एशिया कप 2026 फाइनल में 337 रन बनाने के बावजूद पाकिस्तान जीत दर्ज नहीं कर सका. भारत से 1 विकेट की रोमांचक हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने माना कि उनकी टीम ने जीत के लिए पर्याप्त स्कोर बनाया था, लेकिन गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि स्लो ओवर रेट की वजह से टीम को पेनल्टी झेलनी पड़ी, जिसका असर मैच पर पड़ा.

मैच के बाद फरहान यूसुफ ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि हमने अच्छा टोटल बनाया था, लेकिन भारत ने बेहतरीन क्रिकेट खेली. हमारे सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से हम अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए और यही हार की वजह बनी.'

स्लो ओवर रेट पर भी कप्तान ने मानी गलती

फरहान ने मैच में लगी ओवर रेट पेनल्टी का भी जिक्र किया. पाकिस्तान को डेथ ओवरों में धीमी ओवर गति के कारण अतिरिक्त फील्डर सर्कल के अंदर रखना पड़ा था. उन्होंने कहा कि, 'हम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरे थे. पेसर्स को ओवर पूरा करने में थोड़ा ज्यादा समय लगा, जिसकी वजह से हमें ओवर रेट पेनल्टी का सामना करना पड़ा.'

फैंस को कहा शुक्रिया

हार के बावजूद पाकिस्तान कप्तान ने समर्थकों का आभार जताया और उनसे आगे भी टीम का समर्थन जारी रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि, 'मैं सभी फैंस का समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उनसे अनुरोध करता हूं कि वे आगे भी पाकिस्तान टीम का इसी तरह समर्थन करते रहें.'

Advertisement

कैसे हाथ से निकला मैच?

पाकिस्तान ने उस्मान खान (107), अब्दुल कादिर (80) और कप्तान फरहान यूसुफ (63) की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में 337/9 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में भारत ने आर्यवीर सहवाग (58), लक्ष्य रायचंदानी (80), मनाल चौहान (47) और मोहित उल्वा (49*) की पारियों के दम पर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें- 'ड्रेसिंग रूम में रो पड़ा था...,' पाकिस्तान पर जीत के बाद मनल चौहान ने सुनाई वो कहानी जिसने बदल दिया मैच

Advertisement

यह भी पढ़ें-  IND vs PAK: 'भगवान पर भरोसा था...,' आखिरी ओवर के हीरो मोहित ने बताया पाकिस्तान को कैसे चटाई धूल

Featured Video Of The Day
अक्षरा सिंह ने बताया कैसे मनाती हैं छठ, NDTV पर साझा किए खास अनुभव

Topics mentioned in this article
India U19
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं