‘तीन बोरी गेहूं बेचकर खरीदा था टिकट…’ कोहरे के कारण रद्द हुआ भारत का टी-20 मैच, फैन हुआ नाराज

Fans Angry reaction viral: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच घने कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया. विजिबिलिटी की दिक्कतों के कारण अधिकारियों को मैच रद्द करना पड़ा, जिससे स्टेडियम में जमा हुए फैंस निराश हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IND vs SA, कोहरे के कारण चौथा टी-20 रद्द
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लखनऊ में दिसंबर में पहली बार टी20 मैच आयोजित होना था, लेकिन घने कोहरे के कारण मैच रद्द कर दिया गया
  • मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और फैन्स को निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा
  • कई फैंस दूर-दराज के जिलों से लंबे सफर करके स्टेडियम पहुंचे थे और एक फैन ने गेहूं बेचकर टिकट खरीदी बताई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Fans Angry reaction on abandoned Match due to fog in Lucknow: लखनऊ पहली बार दिसंबर के महीने में टी20 मैच की मेजबानी करने जा रहा था, लेकिन फैंस को घने कोहरे की वजह से मायूस होना पड़ा है, चौथे टी-20 मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और मैच को रद्द कर दिया गया. मैच के रद्द होने से फैन्स खासे नाराज और मायूस नजर आए. फैन्स का रिएक्शन सामने आए हैं. फैन्स जो मैच का रोमांच लेने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे और पूरी उम्मीद के साथ अंत तक दर्शक दीर्घा में बैठे रहे. बता दें कि बड़ी संख्या में फैंस मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे, जिन्हें बाद में निराशा ही लौटना पड़ा.

तीन बोरी गेहूं बेचकर टिकट खरीदा था.

स्टेडियम के बाहर फैंस का गुस्सा देखने को मिला है. कई फैन्स इमोशनल भी नजर आए, उनका वीडियो सामने आया है जिसमें एक फैन ने बताया कि कैसे उसने गेहूं बेचकर टिकट खरीदा था. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए एक फैन ने बताया कि मैंने तीन बोरी गेहूं बेचकर टिकट खरीदा था और  मैच देखने आया था. कई फैंस दूर-दराज के जिलों से घंटों का सफर तय कर लखनऊ तक पहुंचे थे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी.

कोहरे की एक मोटी चादर ने इकाना स्टेडियम को घेर लिया था

चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय आधिकारिक तौर पर ‘अत्यधिक कोहरे' के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया लेकिन सच्चाई यह थी कि प्रदूषण और कोहरे की एक मोटी चादर ने इकाना स्टेडियम को घेर लिया था जिससे दृश्यता बहुत कम हो गई थी. बुधवार को लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांत (एक्यूआई) 400 से ऊपर खतरनाक स्तर में रहा जिससे खिलाड़ियों के कल्याण के प्रति बीसीसीआई की प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

हार्दिक पंड्या ने वार्मअप में मास्क पहन रखा था

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को मैच से पहले भारतीय टीम के वार्म-अप के दौरान प्रदूषण से बचने के लिए सर्जिकल मास्क पहने देखा गया. शाम सात बजे शुरू होने वाला मैच आखिरकार छठे निरीक्षण के बाद रात साढ़े नौ बजे रद्द कर दिया गया. हालांकि यह एक औपचारिकता से ज्यादा कुछ नहीं था क्योंकि वहां मौजूद सभी लोग जानते थे कि रात बढ़ने के साथ दृश्यता और खराब होती जाएगी. खिलाड़ियों ने शाम साढे़ सात बजे तक अपना वार्म-अप सत्र खत्म कर दिया था और ड्रेसिंग रूम में लौट गए थे. ठंड का सामना करते हुए रात नौ बजे तक दर्शकों की भीड़ भी कम होने लगी थी.

फैन्स को मिलेगा रिफंड
BCCI के नियम के अनुसार दर्शकों को टिकट के पैसे वापस मिल जाएंगे. लेकिन फैन्स जिस उम्मीद के साथ आए थे, उन उम्मीदों को गहरा झटका लगा है. जो फैन्स यादों को समेटने आए थे, उन यादों का क्या .

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War BREAKING | युद्ध के 36वें दिन, Trump का ईरान को एक बार फिर अल्टीमेट | Khamenei
Topics mentioned in this article