14.5 ओवर (6 रन) छक्का! ये लीजिये मुकाबले में अभी भी दम बचा हुआ है| मोईन के बाद अब विली बड़े शॉट्स लगाते दिख रहे हैं| पिटारे से हुक शॉट निकाला और गेंद सीधा दर्शको के बीच गई छह रनों के लिए|
14.4 ओवर (4 रन) चौका! छोटी गेंद पर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.3 ओवर (1 रन) विकेट! रन आउट (युजवेंद्र चहल/रोहित शर्मा)|
क्रिस जॉर्डन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रोहित शर्मा बोल्ड पंड्या| हार्दिक ने बड़ी विकेट हासिल कर ली| 35 रन बनाकर मोईन लौटे पवेलियन| अब इंग्लैंड के लिए यहाँ से मुकाबला और भी टफ हो जाएगा| फुल लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से खेलना चाहा लेकिन मिस टाइम हो गए| हवा में गई गेंद सीधा फील्डर रोहित की तरफ और एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 94/7 इंग्लैंड, लक्ष्य से 77 रन दूर|
14.1 ओवर (6 रन) छक्का! हवा में थी गेंद लेकिन मिड विकेट बाउंड्री पर कोहली उसे जज नहीं कर पाए| ये छक्का रोका जा सकता था| धीमी गति की गेंद को पूरी तरह से परख लिया था और पुल करते हुए छह रन्स बटोर लिए|
13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई 14 रनों वाले ओवर की हुई समाप्ति| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
13.5 ओवर (6 रन) छक्का! ये लीजिये पहले चौका आया और अब छक्का मिल गया| तेज़ गति से पैरों पर डाल दी गेंद| मोईन ने सामने की तरफ शॉट लगाया और गेंद सीमा रेखा के ठीक पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए| क्या यहाँ से मुकाबला फिर से पलटेगा?
13.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.3 ओवर (4 रन) चौका! काफी देर बाद आई बाउंड्री!! ऐसे और कुछ शॉट्स लगाने होंगे!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
13.2 ओवर (1 रन) स्वीप किया इस गेंद को फाइन लेग की तरफ जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया|
13.1 ओवर (1 रन) पैरों की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| गैप से एक रन बटोर लिया|
12.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| धीमी गति से डाली गई बाउंसर गेंद पर हुक शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री हासिल कर ली| मोईन अकेले टीम के लिए रन्स बनाते हुए दिख रहे हैं|
12.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! दबाव अब बल्लेबाजों के ऊपर बनता हुआ| लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
12.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| जडेजा थे फील्डर इस वजह से रन लेने से मना कर दिया गया|
12.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
12.2 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार गेंद को शाइन के साथ फेंका और बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए|
12.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
11.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मोईन अकेले पिच पर टिके हुए हैं| इस गेंद पर उन्होंने फाइन लेग की दिशा में खेला एक स्वीप शॉट और चौका बटोर लिया| 69/6 इंग्लैंड|
11.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
11.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार हलके हाथों से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
11.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
11.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
10.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति!!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
10.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
10.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये|
10.3 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
डेविड विली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
10.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कॉट हार्दिक पंड्या बोल्ड जसप्रीत बुमराह| बढ़िया जज कैच उल्टा गिरते हुए हार्दिक ने लपका| महज़ 2 रनों पर सैम की पारी का भी हुआ अंत| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छका दिया| मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर हार्दिक ने कैच को लपक लिया| भारत इस विकेट के साथ पूरी तरह से इंग्लैंड पर हावी हो गया है| जसप्रीत बुमराह के लिए आज धीमी गति की गेंद ज्यादा कारगर साबित हो रही है| 60/6 इंग्लैंड|
10.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 106/8 इंग्लैंड| 30 गेंदों पर 65 रनों की दरकार|