2 years ago

England vs Scotland, 6th Match: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच हुआ आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का छठा मुकाबला बारिश के चलते रद्द किया गया. बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन में हुए यह मैच इस टूर्नामेंट में बारिश के कारण रद्द होने वाला पहला मुकाबला रहा. सलामी बल्लेबाजों माइकल जोंस (नाबाद 45) और जॉर्स मुंसे (नाबाद 41) की शानदार बल्लेबाजी से स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी में बारिश से प्रभावित मैच में 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 90 रन बनाए थे. स्कॉटलैंड के लिए जोंस ने 30 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये जबकि मुंसे ने 31 गेंद की पारी में इतने ही चौके और छक्के लगाये.

इंग्लैंड के गेंदबाज एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे. मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने अपने दो-दो ओवर में क्रमश 11 और 12 रन खर्च किये तो वहीं क्रिस जॉर्डन और राशीद अली ने क्रमश: 24 और 26 रन लुटाये. मोईन अली ने दो ओवर में 15 रन दिये. टॉस के बार बारिश के कारण खेल शुरू होने में विलंब हुआ और फिर सातवें ओवर में बारिश के कारण लंबा रूकावट आया. बारिश के कारण खेल रोके जाते समय स्कॉटलैंड ने 6.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिये थे. बारिश रूकने के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया. ऐसे में इंग्लैड को डकवर्थ लुईस नियम से जीत के लिए 109 रन का लक्ष्य मिला. लेकिन स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी के बाद एक बार फिर बारिश के मैच में खलल डाला जिसके बाद मैच रद्द किया गया. बता दें, दोनों टीमें को अब एक-एक अंक मिलेगा. स्कॉटलैंड का अगला मुकाबला नामीबिया से होगा, जबकि इंग्लैंड को अपने अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है.

T20 World Cup 2024: ENG vs SCO LIVE Score Straight From Kensington Oval, Bridgetown, Barbados

Jun 05, 2024 00:33 (IST)

दोनों टीमें को अब एक-एक अंक मिलेगा. स्कॉटलैंड का अगला मुकाबला नामीबिया से होगा, जबकि इंग्लैंड को अपने अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है.

Jun 05, 2024 00:23 (IST)

आखिरकार मैच रद्द किया गया...बारिश के चलते इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मैच रद्द किया गया...तो बारिश के चलते मैच रद्द होने वाला टूर्नामेंट का पहला मैच बना इंग्लैंड का स्कॉटलैंड और इंग्लैंड का मैच...

Jun 05, 2024 00:00 (IST)

ENG vs SCO Live:

स्कॉटलैंड को विकेट ना गंवाना काम आया...इंग्लैंड को जीत के लिए 10 ओवरों में 109 रन बनाने होंगे...डीएलएस ने अपना काम कर दिया है...स्कॉटलैंड को लग रहा होगा कि आख़िरी दो ओवरों में कुछ और रन आ सकते थे...उन्होंने आखिरी दो ओवरों में केवल 18 रन जोड़े....

Jun 04, 2024 23:58 (IST)

ENG vs SCO 6th T20 live:

स्कॉटलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 90 रन बनाए हैं...स्कॉटलैंड के लिए माइकल जोन्स ने 30 गेंदों में 45 रन बनाए जबकि जॉर्ज मुन्से ने 31 गेंदों में 41 रन बनाए....इंग्लैंड को अब DLS मैथ्ड से लक्ष्य दिया जाएगा...

Advertisement
Jun 04, 2024 23:52 (IST)

T20 World Cup 2024 Live:

स्कॉटलैंड जो भी स्कोर करेगी...उसके हिसाब से ही इंग्लैंड को DLS मैथ्ड से जीत के लिए लक्ष्य मिलेगा...स्कॉटलैंड 9 से अधिक की रन रेट से रन बना रही हैं...

Jun 04, 2024 23:51 (IST)

ENG vs SCO 6th T20 live:स्कॉटलैंड की आक्रमक बल्लेबाजी

बारिश के बाद जब से मैच शुरू हुआ है...स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने अलग ही तरह से खेल दिखाया है...स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज आक्रमक शॉट खेल रहे हैं...क्या स्कॉटलैंड 100 के आंकड़े को छू पाएगी...यह देखना होगा...आखिरी की 12 गेंदें बची हैं...


स्कॉटलैंड 72/0. George Munsey 30(24) Michael Jones 39(25)

Advertisement
Jun 04, 2024 23:47 (IST)

ENG vs SCO Live: बारिश के बाद खेल शुरू

बारिश के बाद एक बार फिर मैच शुरू हो गया है...हालांकि, ओवरों में कटौती की गई है...अब मुकाबला 10-10 ओवरों का होगा...कोई पांच गेंदबाज अधिकतम दो ओवर फेंक पाएंगे...इंग्लैंड के लिए तीन ओवरों का पावरप्ले होगा...

Jun 04, 2024 22:38 (IST)

ENG vs SCO 6th T20 live:

बारिश के कारण अभी भी मैच शुरू नहीं हुआ है...ओवरों में कटौती शुरू हो चुकी है...

Jun 04, 2024 21:44 (IST)

ENG vs SCO Live:

मैच में 90 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है...हालांकि, शुरुआत में ही इसका कुछ समय गंवा चुके हैं...ऐसे में अगर मैच जल्द ही शुरू नहीं होता है तो ओवरों में कटौती शुरु होगी...

Jun 04, 2024 21:42 (IST)

ENG vs SCO 6th T20 live: बारिश के कारण फिर रूका मैच

बारिश के कारण एक बार फिर मैच रूक है...स्कॉटलैंड 6.2 ओवर में 51/0

Advertisement
Jun 04, 2024 21:24 (IST)

ENG vs SCO 6th T20 live:

पांच ओवरों का खेल पूरा हुआ...स्कॉटलैंड की अच्छी शुरुआत...टीम ने शुरुआती ओवरों में 6 से अधिक की रन रेट से रन बनाए हैं...स्कॉटलैंड के  माइकल जोन्स ने जोफ्रा आर्चर के दूसरे ओवर में 10 रन बटोरे हैं...इंग्लैंड को पहले विकेट की तलाश...स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने अभी तक कोई खराब शॉट नहीं खेला है...


5.0 ओवर: स्कॉटलैंड  34/0 George Munsey 17(18) Michael Jones 14(13)

Jun 04, 2024 21:10 (IST)

ENG vs SCO 6th T20 live:

स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी शुरू हुई...

Advertisement
Jun 04, 2024 20:31 (IST)

ENG vs SCO 6th T20 live:

बारिश रूक चुकी है...लेकिन विकेट के पास कुछ जगहों पर कुछ पैच नजर आ रहे हैं और इसीलिए मैच की शुरुआत में देरी हो रही है...मैच पूरे 20 ओवर का होगा...ओवरों में कटौती नहीं हुई है....

Jun 04, 2024 20:20 (IST)

ENG vs SCO Live: बारिश के कारण रूका मैच

जैसी ही मैच शुरू होने वाला था...बारिश आ गई...मैच की शुरुआत में देरी हो रही है...हालांकि, अच्छी बात है कि बारिश रूक गई है..

Jun 04, 2024 20:20 (IST)

T20 World Cup 2024 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

स्कॉटलैंड प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, क्रिस्टोफर सोल, ब्रैड व्हील, ब्रैडली करी 


इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

Jun 04, 2024 20:19 (IST)

ENG vs SCO 6th T20 live: स्कॉटलैंड ने जीता टॉस

स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है...

Jun 04, 2024 20:18 (IST)

T20 World Cup 2024 Live: पिच रिपोर्ट

स्कावयर बाउंड्री 64 मीटर और 61 है, डाउन द ग्राउंड बाउंड्री करीब 70 मीटर है..यह वही पिच जो ओमान-नामीबिया मैच के लिए इस्तेमाल की गई थी... गेंद नीची रही, असमान उछाल था..बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट...

Jun 04, 2024 20:17 (IST)

ENG vs SCO live Score:

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीव स्पोर्ट्स पर...आज आईसीसी वनडे विश्व कप 2024 के छठे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना स्कॉटलैंड से होना है...दोनों ही टीमों की कोशिशि जीत के साथ अपना अभियान शुरू करने पर होगी....

Featured Video Of The Day
Trump Full Speech | हमारा मकसद पूरा हुआ.. ईरान से जंग पर ट्रंप का बड़ा बयान | US Iran War BREAKING
Topics mentioned in this article