Eng vs Ind: 'वह सभी 5 टेस्ट मैच खेल सकता है', शास्त्री के समय के बॉलिंग कोच ने सुझाया यह रास्ता

Eng vs Ind: टीम इंडिया की रवानगी से पहले गौतम ने कहा था कि बुमराह केवल 3 टेस्ट खेलेंगे, लेकिन अब पूर्व बॉलिंग कोच कुछ और ही कह रहे हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
England vs India: इंग्लैंड रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच ने कहा था कि बुमराह केवल 3 ही टेस्ट खेलेंगे
नयी दिल्ली:

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)  की फिटनेस से देश का हर क्रिकेटप्रेमी बहुत  ही अच्छी तरह से वाकिफ हैं, तो इंग्लैंड के लिए  भारतीय टीम के रवाना होने से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि बुमराह पांच टेस्ट मैचों सीरीज में केवल तीन ही मैच खेलेंगे. और वो 3 मैच कौन से होंगे, यह आगे पता चलेगा. बहरहाल, गंभीर की बात से इतर अब पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने कहा है कि यह पेसर पांचों टेस्ट मैच खेल सकता है. सीरीज का पहला मुकाबला इसी महीने की 20 तारीख से खेला जाएगा. 

'वसीम अकरम से भी बेहतर...', विश्व क्रिकेट का यह गेंदबाज है 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम', हरभजन सिंह ने बताया

भरत अरुण ने कहा, 'देखिए बात ऐसी है कि बहुत ज्यादा या बहुत कम गेंदबाजी चोट की वजह बनती हैं. ये किसी भी बॉलर के चोटिल होने की एक सटीक वजह हैं.  ऐसे में हम मैच में बुमराह द्वारा फेंके जाने वाले ओवरों की संख्या नियंत्रित नहीं कर सकते.' उन्होंने कहा, 'लेकिन मैच में फेंके जाने वाले ओवरों की संख्या को देखते हुए हम हम नेट प्रैक्टिस सेशन में उन पर जरूर कम भार डाल सकते हैं. इस दौरान वह अपनी रिकवरी पर काम कर सकते हैं. इस दौरान वह जिम में ट्रेनिस सेशन या फिजियो के साथ बाकी दूसरी जरूरी एक्सरसाइज कर सकते हैं'

रवि शास्त्री की कोचिंग के कार्यकाल उस टीम का बहुत ही अहम हिस्सा रहे भरत अरुण ने कहा, 'ऐसे में बुमराह को नियंत्रित करना बहुत ही अहम होगा. और यह बात एकदम सही है कि बुमराह की टीम में उपस्थिति वेल्यू लेकर आती है. बुमराह खुद ही अच्छा नहीं करते, बल्कि बाकी बॉलरों की भी बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते हैं.' उन्होंने कहा, 'जिस आत्मविश्वास के साथ बाकी गेंदबाज बुमराह के साथ मिलकर काम करते हैं, वह निश्चित तौर पर टीम के लिए वेल्यू का काम करता है.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मैं बुमराह से सभी पांचों टेस्ट खेलने की उम्मीद करता हूं.अगर दूसरे छोर से अच्छा समर्थन मिलता है, तो उन्हें सभी पांचों टेस्ट मैचों में खिलाया जा सकता है. अगर वह बहुत ज्यादा लोड लेने जा रहे हैं, तो मुझे डर है कि इस सूरत में वह पांचों टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे.' भारत के लिए एक टेस्ट खेलने वाले बी. अरुण ने कहा, 'इसलिए बाकी गेंदबाज उसका कितना सहयोग करते हैं, यह बहुत अहम है. ऐसे में एक ही झटके में यह कहने की बजाय कि वह तीन टेस्ट खेलेंगे कि जगह उन्हें हालात दर हालात देखे जाने की जरूरत है.' 
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के पास Nuclear Missile है? बीच जंग Trump को चौंका देंगे Mojtaba! | Kachehri
Topics mentioned in this article