Eng vs Ind 1st test: सचिन की ये 5 तकनीकी सलाह टीम गिल के शीर्ष 5 बल्लेबाजों के लिए बहुत ही अहम, आप भी जान लीजिए

England vs India, 1st Test: निश्चित ही सचिन के कहे शब्द इन सभी पांचों बल्लेबाजों के कानों तक पहुंचेंगे. और मास्टर ब्लास्टर की टिप्स उनके बहुत ही ज्यादा काम आएंगी

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
India tour of England, 2025: करुण नायर का पहले टेस्ट में खेलना लगभग पक्का है
नयी दिल्ली:

England vs India: एडंरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए मेजबान इंग्लैंड और भारत शुक्रवार से पांच टेस्ट मैचों की बहुप्रतीक्षित सीरीज का आगाज करने जा रहे हैं. मैच की पूर्व संध्या पर दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की उपस्थिति में ट्रॉफी का अनावरण किया गया. वहीं, सचिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से इतर एक मीडिया हाउस से बातचीत में भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाजों को अलग-अलग उनके हिसाब से तकनीकी सलाह दी. आप भी इसके बारे में बारी-बारी से जान लीजिए. 

शुभमन गिल: सचिन ने कहा कि जब ड्राइव शॉट के लिए गेंद की आदर्श लंबाई न हो, तो गिल को इसे शरीर से दूर से नहीं खेलना चाहिए. यह उनके लिए एक बड़ी चुनौती होने जा रही है. वहीं, गिल शुरुआत में 'वी' में खेलें और फ्रंट-फुट पर लंबा पैर बाहर निकालकर गेंद को डिफेंड करें. 

ऋषभ पंत: अगर पंत क्रीज के बाहर खड़े हैं, तो वह बहुत ही सावधानी से गार्ड लें. वहीं, इस सूरत में उन्हें ऑफ स्टंप की ओर आने की जरूरत है. 

यशस्वी जायसवाल: लेफ्टी बल्लेबाज को राय देते हुए सचिन ने कहा कि गेंद को देरी से खेलने के लिए बैट की स्विंग में बदलाव किया जा सकता है. बैट स्पीड दिमाग में होती है. 

Advertisement

साई सुदर्शन: टीम इंडिया की अगली सनसनी कहे जा रहे साई सुदर्शन के बारे में सचिन ने कहा अगर वह वर्टिकल शॉट खेलने  के दौरान अपने हाथ शरीर के नजदीक रखने में सफल रहते हैं, तो यह उनके लिए बहुत ही अच्छी बात होगी. 

करुण नायर: वह जानते हैं कि पारी को कब गति प्रदान करनी है और कब इसे धीमा करना है. गेंद पुरानी होने पर यह स्विंग हो सकती है, लेकिन  तब इसे पिच से ज्यादा सीम नहीं मिलती. इस सूरत में नायर अटैक कर सकते हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका का पायलट पकड़ा? | Iran Attack On US | Trump
Topics mentioned in this article