10 करोड़ रोहित को प्रति शो? जानें अमिताभ, सलमान सहित कितनी है टॉप स्टारों की फीस

हाल ही में अलग-अलग रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि रोहित शर्मा ने सोनी चैनल पर प्रसारित हुए प्रति शो 10 करोड़ रुपये फीस वसूली, तो यह चर्चा से ज्यादा सवाल बन गया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा
source: X

पिछले दिनों भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सोनी चैनल पर पहली बार शुरू हुआ शो; 'फैमिली फुल हाउस  विद रोहित शर्मा' अपनी ओपनिंग से ही देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में छा गया. शर्मा जी के सभी शो सुपर से ऊपर हिट साबित हुए. और अब खबर आ रही हैं कि रोहित को प्रति एपिसोड होस्टिंग के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस मिली. इस तरह की खबरें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही हैं, तो वहीं इस  फीस को लेकर सवाल भी कर रहे हैं कि क्या वास्तव में रोहित को प्रति एपिसोड होस्टिंग के लिए 10 करोड़ रुपये मिले? वैसे इस पर चैनल ने कोई सफाई नहीं दी है और उन्हें मिलने वाली फीस पर गोपनीयता बनी हुई है, लेकिन फैंस के बीच चर्चा, सवाल और उत्सुकता बराबर बनी हुई है. बहरहाल, आप जान लीजिए कि भारतीय टेलीविजन इतिहास में वो कौन से सितारे रहे, जिन्होंने प्रति शो सबसे ज्यादा फीस वसूली.

भारत के टीवी शो से सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष 5 मशहूर लोग

भारतीय टेलीविज़न और स्ट्रीमिंग उद्योग में सितारों का पारिश्रमिक मुख्य रूप से दो प्रमुख वर्गों में विभाजित होता है: नॉन-फिक्शन या रियलिटी शो के होस्ट और डेली सोप (स्क्रिप्टेड ड्रामा) के मुख्य कलाकार. सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे वैश्विक सितारे टीवी प्रसारण के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जबकि डिजिटल क्रांति के साथ कपिल शर्मा जैसे कॉमेडी स्टार्स भी भारी रकम वसूल रहे हैं. चलिए जानिए कि किस स्टार को कितनी रकम मिल रही है या भारतीय टेलीविजन इतिहास में प्रति एपिसोड के लिए मिली.

सेलिब्रिटी का नामप्रमुख टीवी/ओटीटी शोप्रति एपिसोड / शो अनुमानित फीसश्रेणी
सलमान खानबिग बॉस 19 ₹15 करोड़ (प्रति 'वीकेंड का वार' एपिसोड)रियलिटी शो होस्ट
अमिताभ बच्चनकौन बनेगा करोड़पति₹5 करोड़गेम शो होस्ट
कपिल शर्मा द ग्रेट इंडियन कपिल शो₹5 करोड़कॉमेडी/टॉक शो होस्ट
स्मृति ईरानीक्योंकि सास भी कभी बहू थी 2₹14 लाखडेली सोप अभिनेत्री (स्क्रिप्टेड)
कृष्णा अभिषेकलाफ्टर शेफ्स 2 / द ग्रेट इंडियन कपिल शो₹12 लाखकॉमेडी कलाकार / होस्ट

((खबर जारी है..))
 

Featured Video Of The Day
Diwali 2026 | दिवाली की रात क्यों है खास? ऐसे करें पूजा, मिलेगा लाभ! Lakshmi Puja | Malika Malhotra

Topics mentioned in this article
Rohit Gurunath Sharma
India
Board Of Control For Cricket In India
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं