टाइम बर्बाद न करें, वैभव को तुरंत टीम में जगह दें- चीफ सेलेक्टर से बोले सनी के ओपनिंग पार्टनर

चीका के नाम से मशहूर पूर्व विस्फोटक ओपनर ने वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत की है. उन्होंने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर से कहा है कि वैभव को अगली सिरीज में ही टीम में जगह दें. चीका की कप्तानी में ही सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. तब सचिन ने पाकिस्तान के दिग्गज अब्दुल कादिर के एक ही ओवर में 6 0 4 6 6 6 जमाए थे.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

"चीफ सेलेक्टर वैभव सूर्यवंशी को तुरंत टीम इंडिया में जगह दें." पहले मैच से ही IPL 2026 में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी के बारे में दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर के ओपनिंग पार्टनर रहे पूर्व क्रिकेटर ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर से कहा कि "समय बर्बाद न करें, वैभव को तुरंत टीम इंडिया में जगह दें."

खुद विस्फोटक बल्लेबाज रहे श्रीकांत ने मीडिया से एक बातचीत में कहा कि देखो ये कैसे बड़े-बड़े शॉट्स लगाता है, "मैं अजित से कह रहा हूं कि इसे तुरंत मौका देना चाहिए. मैं पहले भी यही कह रहा था कि उसे तुरंत मौका मिलना चाहिए, उसे टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया जाना चाहिए था. उसे प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करते, माहौल को समझने देते. मैं फिर कह रहा हूं, उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव लेने दो." 

Photo Credit: BCCI

अगला सचिन- इस तुलना ने बढ़ाया बवाल

वैभव के आंकड़े भी गवाही दे रहे हैं कि IPL में भले ही उनका सफर अभी बहुत छोटा है पर उतना ही धमाकेदार है. 200+ का स्ट्राइक रेट और हर मैच में औसत तीन छक्के. चीका ने सचिन तेंदुलकर से इस युवा क्रिकेटर की तुलना करते हुए चयनकर्ताओं से कहा कि वैभव को जल्दी से टीम इंडिया में लें. उन्होंने कहा कि वैभव को टीम में शामिल करने का धाकड़ फैसला लेना ही चाहिए, ठीक उसी तरह जिस तरह सचिन तेंदुलकर टीम में लाए गए थे.

श्रीकांत के सामने ही पाकिस्तानी दिग्गज की गेंद पर जमाए थे 6 0 4 6 6 6 

सचिन जब टीम में लाए गए थे तब श्रीकांत ही टीम के कप्तान थे. 1989 के पाकिस्तान के दौरे पर सचिन और श्रीकांत पेशावर में खेले गए प्रदर्शनी मैच में पिच पर साथ थे.  तब 16 वर्षीय सचिन ने अब्दुल कादिर के एक ही ओवर में 4 छक्के और एक चौका जमाते हुए कुल 28 रन बटोरे थे. दूसरी छोर पर खुद कप्तान श्रीकांत थे पर उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे और भारत को अंतिम ओवरों में तेज गति से रन बनाने की जरूरत थी.

Advertisement

20-20 ओवर से उस प्रदर्शनी मैच में भारत को 5 ओवरों में 69 रन चाहिए थे. सचिन जब कादिर के सामने थे, तब उन्होंने (कादिर ने) उन्हें चुनौती दी कि "मुझे मार कर दिखाओ." इसके बाद सचिन ने अपने चिर परिचित अंदाज में ये कारनामा किया था.

Advertisement

सचिन ने कादिर के उस ओवर (16वें ओवर) में 6 0 4 6 6 6 जड़े. सचिन ने तब जो धाक जमाई वो अगले दो दशकों तक क्रिकेट के पिच पर गूंजती रही.

ये भी पढ़ें: 6 6 6 6 6 6 6 6 6 पर प्रियांश बन न सके सिक्सर किंग, वैभव के इस क्लब में एंट्री से चूके

Photo Credit: BCCI

वैभव U19 वर्ल्ड कप, विजय हजारे ट्रॉफी में भी मचा चुके हैं तहलका

अब वैभव भी सचिन की तरह ही शुरू से ही क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा रहे हैं. आईपीएल ही नहीं घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी वैभव ने जलवा बिखेरा है. विजय हजारे ट्रॉफी में 84 गेंदों पर 190 रन की पारी में वैभव ने 15 छक्के जमाए थे. उस प्रदर्शन ने ही वैभव को नेक्स्ट बिग थिंग बना दिया था.

फिर जब अंडर-19 वर्ल्ड कप आया तो उसके फाइनल में वैभव ने केवल 55 गेंदों पर तूफानी शतक जमा कर इतिहास रच दिया. 6 फरवरी को खेले गए फाइनल में वैभव ने पहले 55 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. फिर 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. 15 चौके और 15 छक्के जमाए और अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 150+ का स्कोर बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने.

Advertisement

उस दौरान भी चीका ने कहा था कि वैभव को रोका नहीं जा सकता. तब वीरेंद्र सहवाग ने भी कहा था कि "भारतीय क्रिकेट का सूर्य उदय हो चुका है."

U19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी
Photo Credit: AFP

Advertisement

वैभव क्यों बन गए है IPL के सबसे हॉट टॉपिक?

वैभव मैदान पर बिना डरे दुनिया के एक से एक दिग्गज बॉलर्स की धज्जियां उड़ा रहे हैं. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने जो तबाही मचाई है, उसने पूरे क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है. इस सीजन में अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और मुकुल चौधरी जैसे युवा भी चमक रहे हैं, पर वैभव का अंदाज ही अलग है और वो इन सबसे कहीं अधिक खतरनाक नजर आ रहे हैं. वो केवल रन ही नहीं बना रहे, दुनिया के हर बेस्ट बॉलर को अटैक कर रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल ही आईपीएल में डेब्यू किया और इस टूर्नामेंट में खेले गए पहली ही गेंद पर छक्का जमा कर चर्चा में आ गए. इस साल वैभव जब बुमराह के सामने आए तो उनकी पहली गेंद पर भी छक्का जमा दिया. जब जोश हेजलवुड ने पहली बार उन्हें गेंद डाली, तो वैभव ने उन्हें भी छक्का जड़ दिया. छक्के जमाने के नए बादशाह बनते जा रहे वैभव ने आईपीएल में अब तक केवल 14 मैचों में 44 छक्के जमा चुके हैं. यही नहीं IPL में वैभव का स्ट्राइक रेट 213 का है, जो कम से कम 60 गेंद खेल चुके किसी भी बल्लेबाज की तुलना में सर्वाधिक है. 

तीन अर्धशतक और एक शतक जमा चुके वैभव ने जब पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 101 रन बनाए थे तब उन्होंने 11 छक्के जमाए थे और IPL की एक पारी में इतने अधिक छक्के जमाने वाले केवल दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने थे. पिछले मैच में ही वैभव ने आईपीएल में 500 रन पूरा किया और ऐसा करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने.

अब सवाल ये है कि क्या वैभव को टीम में शामिल करने का बड़ा फैसला लेगा? पूरा देश की निगाह इस सवाल के जवाब पर है. क्या BCCI इस 15 साल के तूफान को तुरंत टीम इंडिया में मौका देगा या फिर इंतजार की पुरानी नीति अपनाएगा? अब गेंद चयनकर्ताओं के पाले में है. 

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने कैमरा मैन से की गुजारिश, अगले मैच में क्या दिखाने को कहा?

Featured Video Of The Day
Bengal Election: 'आपने RG Kar Case को बड़ा कर दिया, बिहार का क्या', जवाब में क्या बोले नितिन नवीन?