चेले ने पाकिस्तान को तो गुरु ने ऑस्ट्रेलिया को धोया, युवराज और अभिषेक की तूफानी पारी से दहला मैदान

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के पहले मैच में युवराज सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स को फिर से उन पुरानी यादों में पहुंचा दिया जिसके लिए वह जाने जाते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
युवराज सिंह के सिक्सर तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, भारत ने 46 रन से जीता मुकाबला

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026  के पहले मैच में इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 46 रन से हरा दिया. शारजाह में खेले गए इस मैच में इंडिया चैंपियंस की ओर से युवराज सिंह ने अपनी करिश्माई बल्लेबाजी  से एक बार से फैन्स को पुरानी यादों में गोते लगाने का मौका दिया, युवराज सिंह ने अपनी उसी स्टाइल में बल्लेबाजी की जिस स्टाइल के लिए वो इंटरनेशनल क्रिकेट में जाने जाते थे. 

युवराज सिंह का धमाका

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ युवराज सिंह ने केवल 44 गेंद पर 71 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. युवी ने 161 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने का कमाल किया. उनकी बल्लेबाजी को देखकर फैन्स पुराने समय में लौट गए, जब युवी ऐसी ही बल्लेबाजी अपने इंटरनेशनल करियर में किया करते थे.  

मैच की की बात करें तो इंडिया चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए जिसमें युवी के 71 रन के अलावा यूसुफ पठान (37) और ऋषि धवन ने ने  12 गेंद पर 35 रन की नाबाद पारी खेली. इंडिया चैंपियंस के 197 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम 16.2 ओवर में 150 रन ही बना सकी जिसके कारण इंडिया चैंपियंस यह मैच 46 रन से जीतने में सफल रही. इंडिया चैंपियंस की ओर से गेंदबाजी में धवव कुलकर्णी ने 4 विकेट लिए तो वहीं, मोहित शर्मा ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए. 

Advertisement

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 का फाइनल 18 अक्टूबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस का मुकाबला पाकिस्तान के साथ भी होगा. पाकिस्तान चैंपियंस के साथ भारतीय टीम 6 अक्टूबर को मैच खेलने वाली है. 

एक ही दिन गुरु औऱ चेले का धमाल

दूसरी और 3 अक्टूबर को ही एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 61 रन की धुआंधार पारी खेली जिसके दम पर भारत ने 20 ओवर में 211 रन बनाए थे, भारतीय टीम यह मैच 19 रन से जीतने में सफल रही और एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफल रही. फाइनल में अभिषेक ने अपनी पारी में 7 छक्के और तीन चौके लगाए थे. यानी एक ही दिन गुरु ने शारजाह में और चेले ने जापान में अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीतने में सफलता हासिल की. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खत्म, अब विराट-रोहित कब खेलेंगे? किस टीम के खिलाफ दिखेंगे एक्शन में

यह भी पढ़ें | सचिन नंबर-2, रोहित नंबर 1, गेल को झटका, वनडे में 202 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने वाले बैटर्स

Featured Video Of The Day
पंजाब-इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, गोल्डी गैंग ने ली जिम्मेदारी

Topics mentioned in this article
Yuvraj Singh
India
Australia
Cricket