दिनेश कार्तिक ने बनाई गजब की T20 प्लेइंग इलेवन, गांगुली बने कप्तान, अनवर-अकरम को भी मिला मौका, आपने देखा?

दिनेश कार्तिक ने एक मजबूत टी20 प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. मजेदार बात यह है कि 40 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपनी टीम में मौजूदा नहीं बल्कि 90 के दशक के खिलाड़ियों का चुनाव किया है. जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dinesh Karthik
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिनेश कार्तिक ने 90 के दशक के खिलाड़ियों से एक विशेष टी20 प्लेइंग इलेवन का चयन किया है
  • इस टीम के कप्तान के रूप में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को नियुक्त किया गया है जो सलामी बल्लेबाज भी हैं
  • टीम में विकेटकीपर के तौर पर श्रीलंका के रमेश कालूवितरने को चुना गया जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मौजूदा समय में दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 ( ICC Men's T20 World Cup 2026) के रोमांच में डूबे हुए हैं. दिन प्रतिदिन क्रिकेट प्रेमियों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. जारी रोमांच के बीच देश के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने एक मजबूत टी20 प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. मजेदार बात यह है कि 40 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपनी टीम में मौजूदा नहीं बल्कि 90 के दशक के खिलाड़ियों का चुनाव किया है. जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है. 

दिनेश कार्तिक ने सौरव गांगुली को बनाया कप्तान 

दिनेश कार्तिक ने अपने टीम की कमान पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के हाथों में रखी है. वहीं विकेट कीपर के तौर पर टीम में उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी रमेश कालूवितरने का चुनाव किया है. कालूवितरने श्रीलंका की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर कुल 49 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेलने में कामयाब हुए थे. 

कार्तिक ने टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में सौरव गांगुली के साथ सईद अनवर को शामिल किया है. वहीं मध्यक्रम का भार विशेष रूप से रमेश कालूवितरने, ब्रायन लारा और अरविंद डी सिल्वा के कंधों पर रखा है. टीम में माइकल बेवन को मैच फिनिशर के रूप में जगह मिली है. 

टीम में उन्होंने दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों को शामिल किया है. ये दोनों ऑलराउंडर कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और पूर्व अफ्रीकी दिग्गज लांस क्लूजनर हैं. टीम में तीन गेंदबाजों को शामिल किया गया है. ये गेंदबाज शेन वॉर्न, वसीम अकरम और कर्टली एम्ब्रोस हैं. 

दिनेश कार्तिक की तरफ से चुनी गई 90 के दशक की सर्वकालिक टी20 प्लेइंग इलेवन

सौरव गांगुली (कप्तान), सईद अनवर, रमेश कालूवितरने (विकेट कीपर), ब्रायन लारा, अरविंद डी सिल्वा, माइकल बेवन, कपिल देव, लांस क्लूजनर, शेन वॉर्न, वसीम अकरम और कर्टली एम्ब्रोस. 

यह भी पढ़ें- मोहम्मद नदीम ने T20 World Cup में जड़ा सबसे धीमा अर्धशतक, टॉप 5 में भारतीय कप्तान भी शामिल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Supriya Sule Exclusive: दादा ही नहीं रहे..सुप्रिया ने भाग्य पर छोड़ा NCP विलय का फैसला | Ajit Pawar
Topics mentioned in this article