दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 135/5 दिल्ली|

14.5 ओवर (6 रन) छक्का! सामने की तरफ घुटना टिकाकर बड़ा शॉट लगाया और 93 मीटर का लम्बा छक्का हासिल किया| जिस रन रेट के अनुसार बल्लेबाज़ी होनी चाहिए वो होती हुई|

14.4 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग डीप पॉइंट पर बदोनी द्वारा| सीमा रेखा के ठीक आगे गेंद को रोका और चौका बचाया| दो रन मिला|

14.3 ओवर (0 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला, बोलर ने बॉल को रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|

14.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

14.1 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप से दो रन हासिल किया|

टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक है यहाँ पर| दोनों ही टीम अपनी अपनी रणनीति बनाती नज़र आएँगी...

13.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को पुश किया| एक रन हो गया| दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंदों पर 72 रन चाहिए|

13.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

13.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

13.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

13.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए पॉवेल|

13.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

12.6 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! बड़ा झटका यहाँ पर दिल्ली की टीम को लगता हुआ!! मोहसिन खान के हाथ लगी दूसरी विकेट| रिषभ पंत 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की गेंद पर पंत लेग साइड की ओर खेलने गए| गेंद की गति से चकमा खा बैठे यहाँ पर रिषभ| बल्ले और पैड्स के बीच से होती हुई गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी| 120/5 दिल्ली, जीत के लिए 76 रनों की दरकार|

12.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई बॉल एक रन मिल पाया|

12.4 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

12.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पुल लगाकर एक रन लिया|

12.2 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| रन नहीं मिल सका|

12.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

12.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

11.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ के गौतम के इस ओवर से आए 18 रन!! आगे डाली गई गेंद को सीधा शॉट बल्लेबाज़ ने खेला| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|

11.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर रोवमन पॉवेल लगाते हुए!! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|

11.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट खेला| बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच और मिला सिक्स|

11.3 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

11.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|

11.1 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

10.6 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!!! रिषभ पंत को 42 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! कप्तान ने छोड़ा कप्तान का कैच यहाँ पर!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| केएल राहुल ने कैच पकड़ने का प्रयास किया| गेंद हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बड़ा मौका लखनऊ की टीम के हाथ से निकलता हुआ यहाँ पर|

10.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

10.4 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर बल्लेबाज़ ने गैप में खेलकर हासिल किया|

10.3 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

10.2 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

10.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल पर Uddhav Thackeray दुविधा में! समर्थन या विरोध? | Shiv Sena