LSG vs DC Preview: ऋषभ पंत का बल्ला या अक्षर पटेल की फिरकी का जादू, जानिए संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, पिच और मौसम का हाल

LSG vs DC, Preview, Weather, Pitch Report, Playing 11: कागज पर DC की टीम IPL 2026 में भी काफी दमदार दिख रही है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम के पास केएल राहुल जैसा अनुभवी बल्लेबाज मौजूद है, जिनका साथ पृथ्वी शॉ देते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
LSG vs DC IPL 2026 Preview:

LSG vs DC Previews, Playing 11, IPL 2026: आईपीएल 2026 में बुधवार को एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी. दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल के हाथों में है, जबकि लखनऊ की टीम रिषभ पंत की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन मिलाजुला रहा था. शुरुआत में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे हाफ में टीम की गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई थी. कागज पर दिल्ली आईपीएल 2026 में भी काफी दमदार दिख रही है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम के पास केएल राहुल जैसा अनुभवी बल्लेबाज मौजूद है, जिनका साथ पृथ्वी शॉ देते हुए नजर आ सकते हैं.

अभिषेक पोरेल ने पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था और 146 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए थे. करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और नीतीश राणा की मौजूदगी में टीम का मध्यक्रम भी संतुलित नजर आ रहा है. डेविड मिलर के आने से टीम के बल्लेबाजी क्रम को और मजबूती मिली है. समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा और विपराज निगम दिल्ली की ओर से फिनिशर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी जरूर टीम को खल सकती है. स्टार्क के ना होने पर तेज गेंदबाजी की कमान लुंगी एनगिडी या दुष्मंत चमीरा के हाथों में सौंपी जा सकती है, जिनका साथ मुकेश कुमार और टी नटराजन देते हुए नजर आएंगे. स्पिन विभाग की कमान कुलदीप यादव और अक्षर पटेल संभालेंगे.

दूसरी ओर, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम की मौजूदगी में लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर दमदार दिख रहा है. मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, और अब्दुल समद के ऊपर होगी. वानिंदु हसरंगा की फिटनेस पर अभी सवाल है और उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है. हालांकि, लखनऊ के गेंदबाजी अटैक में इस सीजन दम दिख रहा है. मोहम्मद शमी के साथ नई गेंद का आगाज मयंक यादव या फिर एनरिक नॉर्टजे करते हुए दिख सकते हैं. वहीं, आवेश खान, प्रिंस यादव, और अर्जुन तेंदुलकर के रूप में टीम के पास कई अच्छे विकल्प भी मौजूद हैं.

पिच रिपोर्ट

इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए धैर्य दिखाना पड़ता है, जबकि स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. इस मैदान पर बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर करीब 150 रन के आसपास रहता है, जबकि दूसरी पारी में यह आंकड़ा और कम हो जाता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

Advertisement

कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो Accuweather के अनुसार लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार बहुत कम हैं.
तापमान दिन में लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में यह 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. कुल मिलाकर मैच बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है.

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड (LSG vs DC Head to Head Record)

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. आंकड़ों से साफ है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा रहने वाला है.

Advertisement

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम,  निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी

दिल्ली कैपिटल्स:  केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाड

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, हिममत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड

केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुष्मंत चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नितीश राणा, करुण नायर, पथुम निसांका, साहिल पराख, समीर रिजवी, माधव तिवारी, औकिब नबी, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल

Advertisement
Featured Video Of The Day
बागपत: निकाह के बाद बवाल, बारातियों और ग्रामीणों में क्यों छिड़ा बेल्ट युद्ध