9.5 ओवर (1 रन) छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
9.4 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
रिषभ पन्त अगले बल्लेबाज़...
9.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! दिल्ली को लगा तीसरा झटका!! उमेश यादव ने किया अपना दूसरा शिकार| डेविड वॉर्नर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे| बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ बैक फुट से पुल शॉट लगाने गए| गेंद की गति और उछाल से चकमा खा गए वॉर्नर यहाँ पर| बल्ले के स्टिकर के पास लगकर बॉल फाइन लेग बाउंड्री की ओर हवा में गई जहाँ से सुनील नरेन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 82/3 दिल्ली|
9.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
9.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
8.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद पर फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल और सीधा पैड्स को जा लगी| कीपर के साथ गेंदबाज़ ने किया अपील, अम्पायर सहमत नहीं|
8.5 ओवर (1 रन) हाई फुल टॉस!! सामने की तरफ वॉर्नर ने गेंद को खेला| एक ही रन मिल पाया|
8.4 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर वॉर्नर के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद, कोई मौका नहीं किसी भी फील्डर के पास| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
8.3 ओवर (4 रन) दूसरा चौका इस ओवर से आता हुआ!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अम्पायर के ऊपर से सामने की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
8.2 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
8.1 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल किया| गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 8 ओवर के बाद 66/2 दिल्ली, जीत के लिए 72 गेंदों पर 81 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर डेविड वॉर्नर और ललित यादव संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...
7.6 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बॉल को वॉर्नर ने सामने की तरफ खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ| 66/2 दिल्ली|
7.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल हुआ|
7.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! फ्री हिट पर शॉट लगाने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए ललित| कोई रन नहीं हुआ|
7.4 ओवर (7 रन) नो बॉल और छक्का मिल गया!!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का सही ताल मेल हुआ| बॉल गई सीधे थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
7.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट लगाया| एक रन मिला|
7.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
7.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| एक रन मिल गया|
6.6 ओवर (1 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
6.5 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर ललित ने खेलकर एक रन निकाला| ग्लव्स से लगकर गई थी ये गेंद इस वजह से रिव्यु के लिए नहीं गए फील्डिंग कप्तान|
6.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.3 ओवर (4 रन) चौका!!! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
6.2 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
6.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
5.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
5.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5.3 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!!! ललित यादव को मिला 5 रनों के स्कोर पर जीवनदान!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर मिड ऑन की ओर शॉट खेला| गेंद सीधा हवा में फील्डर के पास गई जहाँ से एरोन फिंच ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद हाथ को लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| एक रन मिल गया|
5.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
5.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर आगे आकर लेग साइड की ओर पुल किया| एक रन आ गया|
9.6 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ललित ने इसे कवर पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन लेने नहीं दिया| 83/3 दिल्ली, 60 गेंदों पर 64 रनों की दरकार|