कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक और कसे हुए ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर गेंद को खेल दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 56/4 कोलकाता|

9.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|

9.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा इस बार| बल्लेबाज़ ने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

9.3 ओवर (2 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला| गैप से दो रन हासिल किया|

9.2 ओवर (4 रन) चौका! चतुराई भरा लैप शॉट!! फाइन लेग की दिशा में खेला गेंद को और गैप से एक महत्वपूर्ण चौका बटोर लिया|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 9 ओवर के बाद 46/4 कोलकाता| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ नितीश राणा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| दिल्ली की ओर से काफी बेहतरीन गेंदबाज़ी अभी तक देखने को मिल रही है| कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर चाहेंगे कि अंत तक क्रीज़ पर रहकर बल्लेबाज़ी करे और टीम के स्कोर को बेहतर टोटल तक ले जाए...

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला और रन बटोरा| 46/4 कोलकाता|

8.5 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|

8.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन मिला|

8.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.2 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.1 ओवर (4 रन) चौका! इस बाउंड्री से कुछ राहत मिली होगी!! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक शानदार और सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 37/4 कोलकाता|

7.5 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन आया| ऑन साइड पर खेलने गए| पैड्स को लगकर गैप में गई बॉल जहाँ से बल्लेबाजों ने रन भाग लिया|

7.4 ओवर (0 रन) हैट्रिक नहीं हो पाई| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

नितीश राणा बल्लेबाज़ी के लिए आये| हैट्रिक पर कुलदीप...

7.3 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! बैक टू बैक दो विकेट कुलदीप यादव के हाथ लगती हुई| हैट्रिक पर अब होंगे कुलदीप यहाँ पर| चौथी विकेट अय्यर की सेना ने गंवाया!! सुनील नरेन पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ बैक फुट से गेंद को डिफेंड करने गए| बॉल टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने समय लेकर आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद सीधा लेग स्टंप को लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 35/4 कोलकाता|

 सुनील नरेन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रोवमन पॉवेल बोल्ड कुलदीप यादव| अपने पहले ही ओवर में कुलदीप को विकेट मिली| कम गति से बन रहे रन का दबाव बल्लेबाज़ पर दिखा और विकेट गंवा बैठे| इस बार रोवमन ने बिना कोई ग़लती किये कैच लपक लिया| रन गति को तेज़ी से बढ़ाने के चक्कर में आगे आकर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| गेंद की पिच तक तो पहुंचे लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| हवा में गई गेंद जहाँ से लॉन्ग ऑन फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 35/3 कुलदीप|

7.1 ओवर (1 रन) टर्न होती गेंद को अय्यर ने ऑफ़ साइड पर खेला| गैप मिला और एक रन हासिल किया|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को खेला| गैप से एक रन हासिल कर लिया| 34/2 कोलकाता|

6.5 ओवर (1 रन) मिस्फील्ड पर सिंगल मिल गया| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| फील्डर शॉ से एक चूक हुई जिसकी वजह से एक रन बन गया|

6.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार गेंद को बैक फुट से ऑफ़ साइड पर पंच किया, एक रन मिल गया|

6.3 ओवर (0 रन) धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ को ज्यादा गति नहीं दे रहे ताकि वो शॉट लगा सके| कोई रन नहीं हुआ यहाँ पर भी|

6.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

6.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर अय्यर ने कवर्स की ओर पुश किया और एक रन बटोरा|

5.6 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को ऑफ साइड की ओर बल्लेबाज़ ने पुश किया| एक रन मिल गया|

5.5 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

5.4 ओवर (0 रन) लेग साइड पर गई पैड्स से लगने के बाद गेंद| रन भागना चाहते थे बाबा लेकिन अय्यर ने मना कर दिया| कोई रन नहीं|

5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

5.2 ओवर (2 रन) फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| प्ले डाउन होने से बचे यहाँ पर| इनस्विंगर गुड लेंथ गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई| पंच करने गए क्रीज़ में ही रहकर| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग पर गई जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|

5.1 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को अय्यर ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| गैप से सिंगल हासिल किया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
India-Pakistan Tension: 9 Terror Camps तबाह, 100 आतंकी ढेर, Operation Sindoor पर DGMO बोले