इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रहे मुंबई इंडियंस के भारतीय पेसर दीपक चाहर शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के खिलाफ स्पेशल क्लब में शामिल हो गए. यह कारनामा है आईपीएल के किसी मैच में पहले ही ओवर में पहले विकेट चटकाने का. चाहर ने स्टार केएल राहुल (1) को सस्ते में चलता किया, तो वह मेगा टूर्नामेंट में पहले ही ओवर में चटकाने वाले तीसरे नंबर के गेंदबाज बन गए. और यह बताता है कि चाहर भले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनके पास वह कौशल है, जो उन्हें एक स्ट्राइक-बॉलर बनाता है. दीपक ने टूर्नामेंट के इतिहास में 15वीं बार कारनामा करते हुए प्रवीण कुमार (15 विकेट, 89 मैच) को चौथे नंबर पर धकेल दिया.
चाहर से पीछे तीन बड़े दिग्गज
जब बात पहले ही ओवर में विकेट चटकाने की आती है, तो दीपक चाहर से पीछे प्रवीण कुमार को मिलाकर तीन बॉलर हैं. टूर्नामेंट के इतिहास में दिग्गज बॉलरों में शुमार हो चुके हैं संदीप शर्मा (13 विकेट, 78 मैच) पांचवें तो दिग्गज भारतीय पूर्व लेफ्टी जहीर खान (12 विकेट, 65 मैच) छठे नंबर पर हैं. वैसे जब बात इस सुपर से ऊपर कारनामे की आती है, तो इस मामले में न्यूजीलैंड और मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ट्रेंट बोल्ट नंबर नंबर हैं.
विकेट बॉलर मैच
32 ट्रेंट बोल्ट 104
27 भुवनेश्वर कुमार 136
16 दीपक चाहर 84
15 प्रवीण कुमार 89
13 संदीप शर्मा 78
12 जहीर खान 65














