DC vs MI: समीर रिजवी की शानदार वापसी, एक और तूफानी अर्द्धशतक से करारा जवाब-बल्ला करेगा कीमत की भरपाई

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: समीर रिजवी ने सिर्फ 51 गेंदों पर 7 चौकों और इतने ही छक्कों से 91 रन बनाकर मैच को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Premier League 2026: समीर रिजवी
X: social Media

सिर्फ़ तीन साल के अंदर साढ़े 8 करोड़ से घटकर 1 करोड़ रुपये से कम कीमत हासिल करनेवाले समीर रिज़वी दिल्ली के दमदार बैटर बनकर उभरे हैं. मुंबई की दमदार गेंदबाज़ी के ख़िलाफ़ मेरठ के ऑलराउंडर समीर रिज़वी शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडेय और मिचेल सैंटनर से लेकर कॉर्बिन बॉश तक की धुलाई करने वाले 22 साल के दांये हाथ के मेरठ के समीर रिजवी इस सीज़न आईपीएल में बड़ा स्टार बनकर उभर  रहे हैं.  IPL 2026 के पहले मैच में लखनऊ के ख़िलाफ़ 47 गेंदों पर 70 रन बनानेवाले रिज़वी ने मुंबई के ख़िलाफ़ 51 गेंदों पर 7 चौके और 7 छक्के लगाकर 90 रनों की पारी खेली. रिज़वी हालांकि शतक से चूक गये लेकिन दिल्ली को लगातार दूसरी जीत दिलाने की ठोस नींव रख दी. दिल्ली ने मुंबई को 11 गेंद रहते 6 विकेट से हरा दिया. 

घरेलू टी-20 से हुई वापसी

समीर रिज़वी  ने 2025 और 2024 दोनों ही सीज़न यूपी टी-20 लीग में भी धूम मचाई. 2025 में रिज़वी ने 10 पारियों में 491 रन बनाए जबकि 2024 में 13 पारियों में 469 रन बनाकर अपना दमखम दिखाया था. दिल्ली की टीम ने इस सीज़न उन्हें 95 लाख की रकम देकर रिटेन किया. लेकिन रिज़वी का बल्ला कह रहा है कि उनकी कीमत आईपीएल में ज़रूर बढ़नेवाली है. रिज़वी लगातार खुद को बड़ी लीग का बड़ा खिलाड़ी साबित कर रहे हैं.  उससे पहले चेन्नई के लिए ज़रुर उन्होंने 8 पारियों में 51 रन बनाए थे जिसका खामियाज़ा उन्हें कम कीमत हासिल कर चुकाना पड़ा. 

दो साल पहले बनी ब्लू जर्सी की उम्मीद 

2024 में समीर रिज़वी- (बेस प्राइस 20 लाख रुपये) का नाम सबकी ज़ुबान पर चढ़ गया था जब चेन्नई (Sameer Rizvi in CSK) ने उन्हें 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीद कर इन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. समीर रिज़वी (Sameer Rizvi Coach) के कोच तनकीब अख़्तर ने बताया कि वो चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. लेकिन क्रिकेट के इनाम से पैसे बनाकर अपना परिवार चलाते हैं. उन्होंने एक बार फिर उम्मीद जताई है कि जल्दी ही ये टीम इंडिया के दरवाज़े पर दस्तक देंगे. 

वहीं, गाज़ियाबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा कहते हैं, "समीर बहुत ही  प्रतिभावान खिलाड़ी हैं. अंडर16 में समीर ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें अंडर-19 में यूपी की कप्तानी मिल गई. फिर सीके नायडू, सैयद मुश्ताक अली और रणजी में भी इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है."   राकेश मिश्रा बताते हैं कि समीर के मामा और कोच तनकीब का इनकी कामयाबी में बड़ा हाथ रहा है. वो इनके घरवालों की लगन की भी दाद देते हैं. राकेश ज़ोर देकर कहते हैं कि समीर ये राष्ट्रीय स्तर पर भी ज़रूर चमकेंगे. जानकार ये भी बताते हैं कि समीर स्पिन के ख़िलाफ़ अच्छी बल्लेबाज़ी करते हैं, लेकिन मुंबई के ख़िलाफ़ उन्होंने पेसर और स्पिनर दोनों के ख़िलाफ़ रंग जमाये.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अमेरिकी वायुसेना की हवा निकल गयी? Trump | Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei