DC vs MI: अर्द्धशतक नहीं बना सके रोहित, लेकिन एमएस धोनी के बड़े कारनामे पर फेर दिया पानी, अब विराट से टक्कर

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रन तो सिर्फ 35 ही बनाए, लेकिन रिकॉर्ड उपलब्धि उन्होंने बड़ी हासिल की

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi Capitals vs Mumbai Indians: रोहित और धोनी का फाइल फोटो
X: social Media

मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग में नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में  मेगा टूर्नामेंट में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया. रोहित ने अपनी 35 रन की पारी में सिर्फ ही छक्का लगाया, लेकिन इसी छक्के से रोहित किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एमएस धोनी से आगे निकल गए. धोनी आरसीबी के खिलाफ यह कारनामा करते हुए 50 छक्कों के साथ इस क्लब विशेष में  चौथे नंबर पर हैं. जाहिर है कि अब तीसरी पायादान पर फिलहाल रोहित का कब्जा हो गया है.

क्रिस गेल से आगे निकलेंगे रोहित?

मेगा टूर्नामेंट में एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित ने धोनी को तो पीछे छोड़ दिया है. और उनकी नजर इस मामले में बॉस क्रिस गेल पर टिकी है.  इस मामले में गेल ने शुरुआती दो पायदान पर कब्जा जमा रखा है. पंजाब के खिलाफ 61 छक्कों के साथ गेल पहले नंबर पर हैं, तो केकेआर के खिलाफ मिस्टर यूनिवर्स ने 54 छक्के लगाए हैं. जाहिर है कि यहां से रोहित एक बार को नंबर दो तो कब्जा सकते हैं, लेकिन नंबर एक पायदान कब्जाना पूर्व कप्तान के लिए आसान नहीं होगा. अब जब रोहित अगली बार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे, तो उन्हें गेल की दूसरे नंबर की पायदान कब्जाने के लिए 4 छक्के और जड़ने होंगे.

रोहित की छिड़ी है विराट के साथ भी रेस

वैसे रोहित धोनी से आगे तो निकल गए, लेकिन एक और पायदान के लिए उनकी रेस विराट कोहली के साथ भी लगी ही. जिस तरह एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शुरुआती दो पायदान गेल के नाम पर हैं, तो पांचवें नंबर पर विराट कोहली (48 छक्के, बनाम चेन्नई) हैं, तो छठे नंबर पर फिर से रोहित (47 छक्के, बनाम केकेआर हैं). ऐसे में यह रेस भी बहुत ही रोचक हो चली है. देखने की बात होगी कि नंबर पांच पर आखिर में कौन जाकर रुकता है.

यह भी पढ़ें:  MI vs KKR: हिट मैन ‘2.0.. रोहित शर्मा की आतिशी पारी देख अनिल कुंबले ने किया बड़ा ऐलान

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अमेरिकी वायुसेना की हवा निकल गयी? Trump | Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei